US President Joe Biden: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई पहली बहस के बाद जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर सवाल उठने लगे हैं। पहली बहस उनके लिए अच्छी साबित नहीं हुई है। जो बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने कई मौकों पर कमजोर साबित हुए हैं। अब अमेरिका में इस बात की चर्चा जोर पकड़ गई है कि क्या बाइडेन व्हाइट हाउस चलाने के लिए फिट हैं? क्या उनके ऊपर बढ़ती उम्र का असर है? बहस के बाद उनकी जुबान कई बार लड़खड़ाई। कई बार तो ये भी समझ नहीं आया कि वे कह क्या रहे हैं? अब चर्चा चल रही है कि क्या उनकी जगह किसी और डेमोक्रेट को कैंडिडेट घोषित किया जा सकता है?
डेमोक्रेट्स का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी
बाइडेन ने इस वर्ष के आरंभ होते ही डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल कर ली थी। अभी शिकागो में 2024 के डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन का आयोजन होना है। जिसका समर्थन मिलने के बाद ही वे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी उम्मीदवार होंगे। हालांकि संभावित उम्मीदवार के तौर पर उनको बदलने के लिए औपचारिक सिस्टम नहीं है। न ही उनका विरोध अभी तक किसी बड़े नेता ने किया है। लेकिन गुरुवार को हुई पहली बहस के बाद दबी आवाज में उनको बदलने की चर्चा जोर पकड़ गई है।
यह भी पढ़ें:बेटी को कार में छोड़ ऑफिस चली गई मां, दम घुटने से गई मासूम की जान, महिला गिरफ्तार
एक विकल्प तो ये भी है कि बाइडेन अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देकर खुद ही मैदान से हट जाएं। किसी और का नाम वे आगे कर दें। बाइडेन की हटने की स्थिति में कमला हैरिस का नाम आगे किया जा सकता है। वे फिलहाल अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। अगर बाइडेन अभी इस्तीफा दे देते हैं तो हैरिस प्रेसिडेंट बन जाएंगी। वहीं, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन ने इसे बेतुकी अटकलें बताया है। गेविन का नाम भी यूएस के बड़े नेताओं में शुमार है। वहीं, जेबी प्रिट्जकर, ग्रेचेन व्हिटमर, शेरोड ब्राउन और डीन फिलिप्स भी यूएस के बड़े नेता माने जाते हैं। डेमोक्रेट्स इनमें से भी किसी विकल्प पर विचार कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
29 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
11 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines