हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर फुटबॉलर पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी को बचाते हुए पत्नी की मौत, पढ़ें वेनेजुएला में भूकंप त्रासदी की दर्दनाक कहानी

Venezuela Earthquake Tragedy: वेनेजुएला में आए भूकंप से देश के मशहूर फुटबॉलर पर दुखों का पहाड़ टूट गया, क्योंकि त्रासदी ने उनसे उनकी पत्नी को छीन लिया। फुटबालर ने खुद पोस्ट लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी और अपनी दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दुनिया की सबसे अद्भुत मां बताया।

विज्ञापन
वेनेजुएला में भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

वेनेजुएला में 22 जून 2026 को 2 बार आए भूकंप ने तबाही का खौफनाक और दर्दनाक मंजर दिखाया। भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर लोगों का कलेजा फट गया। ऐसा ही दिल दहलाने वाला हादसा देश के मशहूर फुटबॉलर के साथ हुआ है। भूकंप से उनका घर भी ढह गया और मलबे के नीचे उनकी पत्नी-बेटी दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनकी बेटी को जिंदा और सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, लेकिन उनकी पत्नी की मौत हो गई।

एक साल की बेटी मलबे में जिंदा मिली

वेनेजुएला के मशहूर क्लब मारिटिमो डे ला गुएरा के मशहूर खिलाड़ी हेक्ट बेलो ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर पत्नी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में बताया कि 22 जून को आए भूकंप में उनकी पत्नी एंड्रिया बेलो की मौत हो गई। उनकी पत्नी ने अपनी एक साल की बेटी को बचाते हुए अपनी जान की कुर्बानी दी। एंड्रियो का शव मलबे के नीचे से मिला, वहीं उनकी एक साल की बेटी अलाना जिंदा थी, जिसे रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकाला। एंड्रियो बेटी की ढाल बनी और आखिरी सांस तक मौत से लड़ी।

पत्नी को पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि

हेक्टर बेलो ने 26 जून को इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को अद्भुत इंसान बताया। उन्होंने लिखा कि तुम मेरी और बेटी की पसंदीदा हीरो रहोगी। जब बेटी बड़ी होगी तो उसे बताऊंगा कि तुम कितनी अद्भुत थीं और तुमने उसे कितना प्यार किया, उसके लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारी बेटी को तुम्हारी तरह दुनिया की सबसे खुशमिजाज लड़की बनाऊंगा। तुम्हारी मम्मी स्वर्ग से हम पर नजर रख रही हैं और मुझे पता है कि एंड्रिया तुम मुझे यह करने को हिम्मत देगी।

विज्ञापन

भूकंप से ढह गया खिलाड़ी का फ्लैट

कुमान डे कैम्पियोनेस संगठन ने मीडिया को घटनाक्रम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एंड्रिया बेलो का शव उनके फ्लैट के मलबे के नीचे दबा मिला। वहीं घटना का पता तब चला, जब बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। एंड्रिया ने आखिरी पलों में भी अपनी बेटी को पूरी तरह कवर करके रखा था। एक मां के सर्वोच्च बलिदान की वजह से छोटी अलाना मलबे के अंदर सुरक्षित रह सकी। वेनेजुएला के इतिहास में जहां त्रासदी को याद रखा जाएगा, वहां इस मां की कुर्बानी को भी सलाम किया जाएगा।

भूकंप से अबतक 1430 लोगों की मौत

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज के अनुसार, वेनेजुएला में 22 जून को आई आपदा में मरने वालों की संख्या 1430 हो गई है। वहीं 70000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 3238 लोग घायल हैं, जो अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola