Red Sea War In Hindi : दुनिया में पहले से ही रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच जंग जारी है। अब जमीन और आसमान के बाद पानी में युद्ध होने के आसार हैं। हूती विद्रोही समुद्र में अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सीधे अमेरिका से टक्कर ले रहे हैं। इस पर यूएस भी पटलवार कर रहा है।
हूतियों ने एक बार फिर अदन की खाड़ी में एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह मिसाइल अमेरिका के क्षेत्रों में दागी गई थी। यूएस ने समय रहते हूतियों की मिसाइस को सफलतापूर्वक मार गिराया। इसे लेकर यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि आज अमेरिका का युद्धपोत बाल-बाल बच गया।
यह भी पढ़ें : भारत ने लाल सागर में तैनात किये 4 जहाज
यूएस ने क्लोज इन वेपन सिस्टम का किया इस्तेमाल
हूती विद्रोहियों ने मंगलवार देर रात अमेरिका के क्षेत्र वाले लाल सागर में मिसाइल दागी। इस पर यूएसएस ग्रेवली ने मिसाइल को नष्ट करने के लिए क्लोज इन वेपन सिस्टम (CIWS) का इस्तेमाल किया। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, जार्डन में ईरान समर्थित आतंकियों के ड्रोन हमले में मारे गए तीन अमेरिकी के बाद यह हमला किया गया।
हूतियों को हथियार सप्लाई कर रहा ईरान
यूएस सेंट्रल कमांड (CENTOM) ने बताया कि इससे पहले अमेरिका ने 11 जनवरी को यमन में हूतियों पर कई हमले किए थे, जिसमें विद्रोहियों के हथियार नष्ट हो गए थे। इसके बाद ईरान लगातार हूतियों को हथियार सप्लाई कर रहा है। इसे लेकर अमेरिका की नौसेना ने हाल ही में सोमालिया के तट पर हूतियों के पास से ईरान में निर्मित बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों को जब्त किया था। समुद्र में बढ़ते तनाव को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हम ईरान के साथ युद्ध नहीं करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
6 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
8 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
13 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
16 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
18 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
20 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
21 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines