नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा से ग्रस्त पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है। साथ ही अमेरिकी सरकार की ओर से एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
गुरुवार को जारी लेवल 3 के ट्रैवल एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के सामने आने के कारण बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की यात्रा नहीं करने के लिए कहा है। इसके अलावा जिस इलाके की यात्रा नहीं करने को कहा गया है, उसमें पूर्व संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र (एफएटीए) भी शामिल है।
अमेरिकी सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण यात्रा जोखिम भरा है। अपने नागरिकों को आगाह करते हुए कहा गया है कि आतंकवादी समूह पाकिस्तान में हमलों की साजिश रचते रहते हैं और आतंकी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं।
अतीत में अमेरिकी राजनयिकों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने का जिक्र करते हुए अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि पूरे पाकिस्तान में आतंकवादी हमले होते रहते हैं, जिनमें से अधिकांश बलूचिस्तान और केपीके में होते हैं।
अभी पढ़ें – अमेरिका में अब गांजा रखना हुआ लीगल! बाइडन ने हजारों लोगों को जेल से रिहा करने का दिया आदेश
अमेरिकी सरकार ने कहा कि उसके पास पाकिस्तान में अपने नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है। एडवाइजरी में कहा गया है कि पेशावर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास अमेरिकी नागरिकों को कोई कांसुलर सेवा प्रदान करने में असमर्थ है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
32 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines