Rayyana Barnawi: सऊदी अरब का 'मिशन अंतरिक्ष', अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजने की तैयारी

Rayyana Barnawi, Saudi Arabia, Arabian first female astronaut

Rayyana Barnawi: सऊदी अरब अपने अंतरिक्ष मिशन पर जुट गया है। इस साल के अंत तक सऊदी अरब अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजेगा। जानकारी के बाद राज्य की मीडिया ने इस कदम को अपनी अति रूढ़िवादी छवि को सुधारने वाला कदम बताया है।

विज्ञापन

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने रविवार को कहा, रेयाना बरनावी (Rayyana Barnawi) अपने साथी अंतरिक्ष यात्री अली अल-कर्नी के साथ इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (ISS) के मिशन पर जाएंगी। एजेंसी ने कहा कि मिशन AX-2 के चालक दल के साथ दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाएंगे। ये मिशन USA से लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिशन के पीछे क्या है सऊदी अरब का उद्देश्य?

सऊदी अरब के इस मिशन का उद्देश्य अपने देश की क्षमताओं को बढ़ावा देना है। साथ ही स्पेस इंडस्ट्री की ओर से पेश किए गए अवसरों को भुनाना है। कहा जा रहा है कि सऊदी नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कई सुधारों पर जोर देते हुए अपने देश की कट्टर छवि को हटाने की कोशिश में जुटे हैं।

पहले के किए गए सुधारों में 2017 में उनके सत्ता में आने के बाद से महिलाओं को बिना पुरुष साथी के अकेले वाहन चलाने और विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई है। देश में महिला कर्मचारियों की भी भागीदारी बढ़ी है। 2016 के मुकाबले अब महिलाओं की भागीदारी दोगुना से अधिक यानी 17 प्रतिशत से 37 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन

सऊदी अरब का अंतरिक्ष में प्रवेश पहला नहीं है

बता दें कि अंतरिक्ष में ये सऊदी अरब की पहली एंट्री नहीं है। इससे पहले 1985 में सऊदी शाही राजकुमार सुल्तान बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ के साथ एक एयरफोर्स पायलट ने अमेरिका की ओर से आयोजित अंतरिक्ष मिशन में भाग लिया था। सुल्तान बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले अरब मुस्लिम बने थे।

विज्ञापन

2018 में सऊदी अरब ने एक अंतरिक्ष कार्यक्रम स्थापित किया और पिछले साल अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए एक और मिशन लॉन्च किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ