Rapist cuts off 36-year-old ex-wife nose and ears in Kyrgyzstan: किर्गिजस्तान में बलात्कार के दोषी एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद चाकू से उसकी नाक और कान को काट डाला। जिस वक्त शख्स ने दरिंदगी की, उसका 10 साल का बेटा घर पर ही था। उसने कंबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। लेकिन वह कंबल के नीचे से ही अपनी मां पर हो रहे अत्याचार को मजबूर होकर देखता रहा। फिलहाल पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
हमले में एसेल हुई बेहोश
यह पूरा मामजा किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक की है। 39 वर्षीय अजमत एस्टेबेसोव को पूर्व पत्नी 36 वर्षीय एसेल नोगोइबायेवा के रेप के आरोप में दोषी ठहराया गया था। लेकिन उसे जेल नहीं हुई थी। अजमत ने एसेल पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने बेटे को स्कूल ले जा रही थी। हमले में एसेल बेहोश हो गई। इसके बाद वह मां और बच्चे को वापस उनके फ्लैट पर ले गया। जहां उसने एसेल को उसने घंटों प्रताड़ित किया। इसके बाद एसेल की नाक और कान काट दिए। जबकि उनका बच्चा कंबल के नीचे छिपा हुआ था।
Kyrgyzstan Crime News
रसोई से भागा आरोपी, पुलिस ने पकड़ा
एसेल की चीख सुनकर एक पड़ोसी रात में जाग गया। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो अजमत रसोई से बाहर भागा। उसने पुलिस पर भी हमला किया। लेकिन अजमत को पकड़ लिया गया। पुलिस एसेल के घर में दाखिल हुई तो मंजर देखकर सन्न रह गई। पूरे फ्लैट में खून फैला हुआ था।
आठ घंटे चला ऑपरेशन
एसेल भी खून से लथपथ थी। चाकू के घाव से नाक की हड्डियां दिखाई दे रही थीं। रिपोर्टों के अनुसार, एसेल की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने आठ घंटे तक संघर्ष किया, जो अब गंभीर रूप से विकृत हो चुका है। अपने कटे हुए चेहरे को फिर से बनाने के लिए £37,000 की सर्जरी के लिए अपनी किर्गिस्तान से तुर्की तक यात्रा करने के लिए धन जुटाने के प्रयास में एसेल ने अब अपना नाम सार्वजनिक कर दिया है।
बहन ने कहा- पहले भी पुलिस को दी सूचना
उनकी चचेरी बहन डायना एल्केन ने कहा कि एसेल अस्पताल में हैं। एल्केन ने कहा कि अब एसेल के कान और नाक में कुछ भी नहीं बचा है। हमला तब हुआ जब एसेल ने पुलिस को चेतावनी दी कि उसकी जान को खतरा है। हमने कई बार पुलिस से संपर्क किया और पिटाई का वीडियो बनाया। पुलिस आई, वे उसे दो दिनों के लिए ले गए, और फिर उसे छोड़ दिया। गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने का आपराधिक मामला खुलने के बाद एस्टेबेसोव को आगे की जांच होने तक हिरासत में लिया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 12 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:Audi से टक्कर के बाद बाइक से निकला आग का फव्वारा, VIDEO में देखें कैसे बची खिलाड़ी की जान
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
51 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
2 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
3 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
8 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoLIVE: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं
11 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines