हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Rahul Gandhi In US: 'सेक्युलर पार्टी है मुस्लिम लीग...', अमेरिका में बोले राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा- 'ये कहना आपकी मजबूरी'

विज्ञापन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi In US: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। वाशिंगटन डीसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक नया बयान देकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुस्लिम लीग को सेक्युलर पार्टी बताया। कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। मुस्लिम लीग के बारे में कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है। राहुल गांधी ने यह बातें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर दिया।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने निशाना साधा तो कांग्रेस से सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा सामने आए। मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो पार्टी धार्मिक आधार पर भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थी, वह राहुल के मुताबकि सेक्युलर पार्टी है। राहुल गांधी भले ही कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन वे यहां कपटी और कुटिल हैं…वायनाड में स्वीकार्यता बनाए रखने के लिए यह उनकी मजबूरी है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार: क्या राजीव गांधी की सरकार में हुए दलितों पर अत्याचार? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल

सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा ने मालवीय को घेरा

कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय को जवाब दिया है। सुप्रिया ने कहा कि राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर नजर रखने वाले कमर कस लें। घबराओ मत अभी कुछ दिन बहुत काम पर लगे रहोगे तुम और तुम्हारी फेक न्यूज़ फैक्ट्री!

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मालवीय से पूछा कि अनपढ़ हो भाई? केरल की मुस्लिम लीग और जिन्ना की मुस्लिम लीग में फर्क नहीं मालूम? जिन्ना वाली मुस्लिम लीग वो जिस के साथ तुम्हारे पूर्वजों ने गठबंधन किया। दूसरी वाली मुस्लिम लीग वो, जिसके साथ भाजपा ने गठबंधन किया था।

ये भी पढ़ेंः Rahul Gandhi In US: ‘2024 चुनाव के लिए तैयार हो रहा अंडर करंट…’, अमेरिका में राहुल गांधी का दावा- चौंकाएंगे नतीजे

2019 का चुनाव राहुल ने वायनाड से लड़ा

2019 में राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी और केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ा था। अमेठी ने स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया था। वहीं वायनाड से चुनाव जीता था। राहुल गांधी इसी साल मार्च में सूरत कोर्ट से मानहानि मामले में दोषी पाए गए और दो साल की सजा हुई। इसके बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य कर दिया गया। केरल में मुस्लिम लीग कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें