नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका वीडियो सामने आया है। राहुल गांधी अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर हैं।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद करेंगे
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 1 जून को सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। भारतीय समयानुसार वह गुरुवार को सुबह 5.30 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद वह वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सांसदों और थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे। अमेरिका दौरे पर आगामी 4 जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Today Headlines, 31 May 2023: प्रधानमंत्री मोदी का पुष्कर दौरा आज, भारत आएंगे नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड
सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी को दिल्ली की स्थानीय अदालत में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किए जाने के दो दिन बाद रविवार (28 मई) को नया पासपोर्ट मिल गया था। हालांकि यह सामान्य पासपोर्ट था। वह सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में जारी राजनयिक पासपोर्ट जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।
राजनयिक यात्रा के दस्तावेज लौटा दिए थे
राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत की ओर से आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने राजनयिक यात्रा के दस्तावेज लौटा दिए थे। दिल्ली की अदालत ने राहुल गांधी को 10 वर्ष के बजाय 3 साल के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किए जाने के लिए एनओसी जारी की थी।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
16 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines