नई दिल्ली: पिछले अक्टूबर से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का स्कॉटलैंड में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सबसे अधिक 70 वर्षों तक शासन किया।
उनका जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। वे ड्यूक और डचेज़ ऑफ़ यॉर्क की पहली संतान थीं। उसके पिता ने 1936 में अपने भाई, किंग एडवर्ड VIII के त्याग पर सिंहासन ग्रहण किया, जिससे एलिजाबेथ उत्तराधिकारी बन गईं।
अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन, प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा घोषित
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1952 में अपने पिता की मृत्यु के बाद रानी की उपाधि ग्रहण की। जब वह सिंहासन पर बैठी तब वह केवल 25 वर्ष की थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय शाही परिवार की एकमात्र महिला सदस्य भी थीं जिन्होंने सशस्त्र बलों में प्रवेश किया और द्वितीय विश्व युद्ध में सेवा की।
वह न केवल यूनाइटेड किंगडम (यूके) की, बल्कि एशिया-प्रशांत और कैरिबियन के देशों सहित 14 अन्य देशों की भी सम्राट थीं। इन्हें राष्ट्रमंडल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। ये देश कभी प्रत्यक्ष ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अधीन थे। 2021 में क्राउन के साथ अपने संबंध तोड़ने वाला बारबाडोस आखिरी देश था।
हाल ही में 6 सितंबर को एलिजाबेथ द्वितीय ने औपचारिक रूप से लिज़ ट्रस को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया और उन्हें एक नई सरकार बनाने के लिए कहा।
महारानी एलिजाबेथ का परिवार
20 नवंबर 1947 को एलिजाबेथ ने ब्रिटिश नौसेना में लेफ्टिनेंट प्रिंस फिलिप से शादी की, जिनका जन्म ग्रीस और डेनमार्क के शाही परिवारों में हुआ था। ब्रिटिश नागरिक बनने और अपनी यूनानी उपाधि को त्यागने के बाद फिलिप हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग बन गए।
अभी पढ़ें – बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ने अजमेर शरीफ पर चढ़ाई मखमली चादर, अमन चैन की मांगी दुआ
दंपति के चार बच्चे थे
महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप दंपति की चार संतानें थीं। प्रिंस चार्ल्स (1948 में पैदा हुए), प्रिंसेस ऐनी (1950), प्रिंस एंड्रयू (1960) और प्रिंस एडवर्ड (1964) में पैदा हुए। रानी के परिवार में आठ पोते और 12 परपोते भी शामिल हैं।
73 साल की रानी के पति प्रिंस फिलिप का 9 अप्रैल, 2021 को विंडसर कैसल में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। रानी को अपने निजी जीवन में सादगी पसंद करने के लिए जाना जाता था। हालांकि कुछ विवाद भी उनके शासनकाल का हिस्सा बना।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
7 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
10 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
10 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
17 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
18 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
19 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
19 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines