लंदन: Queen Elizabeth II की डेथ के बाद उनके पोते प्रिंस हैरी ने सोमवार को अपना पहला आधिकारिक बयान दिया है। हैरी और उनकी पत्नी मेघन ने अपनी आर्कवेल वेबसाइट पर सोमवार को पोस्ट कर लिखा आप (महारानी) मेरी ‘मार्गदर्शक कम्पास’ थीं। प्रिंस ने महारानी की अपने पर अटूट कृपा और गरिमा की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा आपका विश्व स्तर पर प्रशंसा और सम्मान किया गया। बता दें कि प्रिंस ने वर्ष 2020 में अपनी पत्नी मेघन के साथ शाही के कर्तव्यों से खुद को अलग कर लिया था।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की पहल, बाढ़ पीड़ितों के लिए मंदिर के दरवाजे खोले
कई भावुक पलों का किया जिक्र
प्रिंस ने आगे लिखा मैंने आपके साथ अपने समय को एक साथ संजोया है। चाहे ‘आपके साथ बचपन की शुरुआती यादों हों, मेरे कमांडर-इन-चीफ के रूप में पहली बार आपसे मिलने के लिए आना, पहली बार आपका मेरी प्यारी पत्नी से मिलाना और अपने प्यारे परपोते को गले लगाया’। मैं आपके साथ साझा किए गए इन पलों और बीच के कई अन्य विशेष पलों को संजो कर रखूंगा। आप न केवल हमारे लिए बल्कि दुनिया भर में पहले से ही बहुत याद की जा रहीं हैं। उन्होंने कहा अब हम अपने पिता को किंग चार्ल्स III के रूप में उनकी नई भूमिका के लिए सम्मान देंगे।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने फोन पर की ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विंडसर कैसल के बाहर शोक मनाने वाले लोगों से मिले
गौरतलब है कि शाही पद छोड़ने के बाद प्रिंस यूएस चले गए थे। इससे पहले शनिवार को वह और मेघन अपने भाई प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन के साथ विंडसर कैसल के महारानी की मौत पर शोक मनाने वालों से मिले। जब उन्होंने और मेघन ने अपनी आधिकारिक शाही भूमिकाएं छोड़ दीं तो वे अपने पिता अब किंग चार्ल्स सहित परिवार से अलग हो गए और बकिंघम पैलेस में उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया इस बारे में कई बयान दिए थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
2 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
6 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
7 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
9 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
11 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
21 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines