Quad Leaders Summit: कल हिरोशिमा में एक साथ होंगे मोदी-बाइडेन और अल्बनीस-किशिदा, इन मुद्दों पर होगी बातचीत

Quad leaders summit, Quad Meeting, Hiroshima, Japan, Narendra Modi

Quad Leaders Summit

Quad Leaders Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से 24 मई तक तीन देशों की यात्रा पर हैं। पहले दिन वे जापान के हिरोशिमा पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीयों से मुलाकात की। बच्चों संग सेल्फी ली और लोगों से बात भी की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने देश और पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाए। पीएम मोदी शनिवार को हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस और जापान के फुमियो किशिदा के साथ तीसरी व्यक्तिगत क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे।

इससे पहले क्वाड समिट ऑस्ट्रेलिया में होने वाली थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने के कारण यह मीटिंग हिरोशिमा में हो रही है।

कैसे बनी हिरोशिमा में क्वाड समिट की स्क्रिप्ट?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा स्थगित होने के बाद क्वाड नेताओं ने सहमति जताई कि वे हिरोशिमा में अपनी बैठक करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन ने सहमति जताने पर प्रधान मंत्री अल्बनीस, साथ ही जापान और भारत के प्रधानमंत्रियों का धन्यवाद जताया। क्वाड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि क्वाड बीजिंग के खिलाफ लोकतांत्रिक शक्तियों का गिरोह नहीं है, बल्कि यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी आर्थिक, तकनीकी और सुरक्षा सहयोग के बारे में है।

जी-7 समिट में मिलेंगे पीएम मोदी और बाइडेन

जी-7 समिट के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात होगी। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत और अमेरिका दोनों चीन के बेल्ट रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के विकल्प के रूप में सड़क और रेल बुनियादी ढांचे के साथ मध्य पूर्व के क्षेत्रीय एकीकरण पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा करेंगे।

शिंजो आबे थे क्वाड के जनक 

बता दें कि Quad का पूरा नाम Quadrilateral Security Dialogue है। इसे हिंदी में चतुर्भुज सुरक्षा संवाद कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका इसके सदस्य हैं। पहली बार 2007 में जापानी प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री जॉन हावर्ड, भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी के साथ पहली बार आयोजन किया था।

य

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ