Qatar Airways flight Passengers Video: ग्रीस में कतर एयरवेज के विमान में सवार यात्रियों को एसी खराब होने के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक गर्मी में ही बैठे रहना पड़ा। विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी आने के कारण गर्मी से बचने के लिए यात्रियों ने गीले वाइप्स का इस्तेमाल किया और पंखे से हवा लेनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने अपने कपड़े भी उतार दिए जबकि कुछ अधिक गर्मी के कारण बेहोश भी हो गए। इस दौरान एथेंस एयरपोर्ट पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था।
उड़ान में IMFA वर्ल्ड मुएथाई चैंपियनशिप में भाग लेने वाले कई एथलीट भी थे। जानकारी के अनुसार दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट एथेंस के रनवे पर 3 घंटे तक खड़ी रही। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। दक्षिण अफ्रीकी खेल चिकित्सक गार्थ कोलिन्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर घटना का वीडियो शेयर किया है।
एयरलाइंस कंपनी की ओर से नहीं मिला कोई सपोर्ट
उन्होंने बताया कि सभी यात्री के कारण गर्मी के कारण परेशान थे अैार विमान में बेहोश हो रहे थे। कोलिन्स ने कहा कि इस घटना पर एयरलाइंस कंपनी की ओर हमें कोई सपोर्ट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विमान के क्रू की ओर से हमें छोटी सी कोल्ड ड्रिंक दी गई। घंटों तक इंतजार के बाद भी जब विमान ने उड़ान नहीं भरी तो यात्रियों को एथेंस एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में वापस जाने की अनुमति दी गई। उनकी परेशानी यहां पर भी खत्म नहीं हुई। क्योंकि वहां पर भी लंबी लाइनें थी।
कोलिन्स ने आगे कहा कि एथेंस से दोहा जाने वाली उड़ान क्यूआर 204 के इस मामले को एयरलाइंस कंपनी ने बहुत ही गलत तरीके से संभाला। विमान में यात्रियों को 3 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विमान के दरवाजे बंद थे और एसी भी खराब थी।
एक महीने पहले अंताल्या एयरपोर्ट पर हो चुकी घटना
इस महीने की शुरुआत में मावी गोक एयरलाइंस से जुड़ी घटना भी सामने आई थी जब तुर्की के अंताल्या एयरपोर्ट पर जर्मनी के 200 पर्यटकों को भीषण गर्मी में ही छोड़ दिया गया। इस दौरान तापमान 50 डिग्री के आसपास था। इस दौरान यात्री एक घंटे तक विमान में फंसे रहे।
ये भी पढ़ेंः कबूतरों, गिलहरियों को दी जाएंगी गर्भ निरोधक गोलियां! इन मासूमों से इंसानों को खतरा?
ये भी पढ़ेंः 29000 फीट ऊंचाई, अचानक जहाज में बम फटा और 3 टुकड़े हो गए, आरोपियों समेत 81 पैसेंजरों के मिले चिथड़े
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
4 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
12 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
13 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
14 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
16 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
18 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
20 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
21 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines