रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपने दोस्त पीएम मोदी की तारीफ की है. उन्होंने ट्रंप के टैरिफ को भी बेअसर बताते हुए कहा कि भारत इससे नहीं डरेगा. भारत एक स्वाभिमानी देश है जो कभी अपना अपमान स्वीकार नहीं करेगा. साथ ही उन्होंने यूरोपीय नेताओं पर भी हमला बोलते हुए स्पष्ट कहा कि अगर रूस को उकसाया गया तो प्रतिक्रिया भी निर्णायक होगी.
बुद्धिमान नेता है पीएम मोदी
पुतिन ने वाल्दाई क्लब के पूर्ण सत्र में कहा कि भारत और रूस के बीच के संबंध को विशेष बताया है. उन्होंने कहा भारत के लोग इसे और हमारे संबंधों को नहीं भूलता है. 15 साल पहले एक रणनीतिक साझेदारी के साथ यह संबंध शुरू हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी एक बुद्धिमान नेता है जो पहले अपने देश के बारे में सोचते हैं.
ये भी पढ़ें-पीएम नेतन्याहू ने की नेवी की तारीफ, कब्जे में लिए थे गाजा जा रहे UN के 39 सहायता जहाज
रूस से तेल खरीदने पर बौखलाया अमेरिका
अमेरिकी सरकार ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था. मगर रूस से तेल खरीदने की वजह से ट्रंप ने टैरिफ को बढ़ाकर 50% कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत और चीन को दोषी मानता आया है. उनका कहना है कि ये दोनों देश रूस से तेल खरीदकर युद्ध के लिए फंडिंग कर रहे हैं.
हवा में निकाली बकवास- पुतिन
पुतिन ने ट्रंप के आरोपों को यूरोपीय नेताओं के सामने गलत बताते हुए कहा कि वे युद्ध उन्माद फैला रहे हैं और नाटो पर रूस के आक्रमण की अफवाहों को गढ़ रहे हैं. ये उनके द्वारा ‘हवा में निकाली बकवास’ है. पुतिन ने साफ कहा कि हमारा अमेरिकी नेतृत्व वाले NATO पर हमले का कोई इरादा नहीं है. मगर यूरोप ने उन्हें उकसाया तो जवाब भी कड़ा मिलेगा. रूसी राष्ट्रपति ने बोला कि हम अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेंगे.
वेस्टर्न कंट्रीज पर हमला
रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हमे पश्चिमी देश बार-बार उक्सा रहे हैं और काल्पनिक रूप से हमे दुश्मन देश के रूप में गढ़ रहे हैं. ऐसा करने से यूरोप अपने ही हितों के खिलाफ जा रहा है. पुतिन बोले कि यूरोप नहीं समझ रहा है कि रूस कितना बड़ा खतरा हो सकता है कि उन्हें अपने हितों को बली देनी पड़ रही है. वे हर बार कहते हैं कि रूस के सात युद्ध होने वाला है. मगर क्या उन्हें खुद इस बात पर विश्वास है?
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के पेशावर में बम ब्लास्ट से 9 की मौत; 4 घायल
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines