क्या खत्म होने वाली है रूस और यूक्रेन की लड़ाई? पुतिन से ट्रंप के दूतों की 'सीक्रेट' मुलाकात

Putin meets US envoys: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूतों से अहम बातचीत की है. इस बैठक को यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे शांति समझौते की उम्मीदें फिर से तेज हो गई हैं.

putin meets Us envoys

Credit: Social Media

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे युद्ध को लेकर एक बार फिर शांति की उम्मीद जगी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में गुरुवार देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूतों से अहम बातचीत की है. इस बैठक को यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है. बैठक का मकसद यूक्रेन में जारी युद्ध को रोकने के लिए संभावित शांति योजना पर चर्चा करना था. बातचीत के दौरान युद्धविराम, सुरक्षा गारंटी और भविष्य की राजनीतिक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेमलिन ने जारी किया वीडियो

क्रेमलिन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पुतिन को मुस्कुराते हुए स्टीव विटकॉफ, ट्रंप के दामाद जारेड कुश्नर और व्हाइट हाउस सलाहकार जोश से हाथ मिलाते दिखे. ये उच्चस्तरीय बैठक यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि शांति समझौते का ड्राफ्ट लगभग तैयार है और ट्रंप के साथ सुरक्षा गारंटी पर सहमति बन गई है. लेकिन जेलेंस्की ने आगाह किया कि शांति की शर्तों को ऐसा होना चाहिए जो रूस को भविष्य में नए आक्रमण से रोके.

क्या खत्म होने वाला है युद्ध?

विटकॉफ की टीम पुतिन से 3 घंटे की मुलाकात के बाद अबू धाबी के लिए रवाना हो गई जहाँ, आज युद्ध खत्म करने के लिए के लिए रूस और यूक्रेन बातचीत करेंगे. वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने संकेत दिए हैं कि रूस बातचीत के जरिए समाधान निकालने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उसकी कुछ शर्तें भी होंगी. वहीं, ट्रंप के दूतों ने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है और कुछ मुद्दों पर सहमति के संकेत मिले हैं, हालांकि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

विज्ञापन

यूक्रेन की कोई प्रतिक्रिया नहीं

हालांकि, यूक्रेन की ओर से अभी इस बातचीत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यूक्रेन पहले ही साफ कर चुका है कि वह अपनी जमीन और संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आगे की वार्ताओं में यूक्रेन की भूमिका कैसी रहती है. फिलहाल, ये बातचीत किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंची है, लेकिन कूटनीतिक स्तर पर इसे एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ