गोल्ड का इंटीरियर, 900KM स्पीड… 'अभेद्य' किला और दुनिया का सबसे शक्तिशाली एयरक्राफ्ट है पुतिन का Il-96-300PU

Putin Official Aircraft Explainer: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का ऑफिशियल एयरक्राफ्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सबसे सुरक्षित विमान है, जिसे मिसाइल भेद नहीं सकती और दुनिया का कोई बम गिरा नहीं सकता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एयरफोर्स-1 और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के एअर इंडिया-1 की तरह पुतिन का ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ भी अभेद्य किला है.

Russian President Putin Official Aircraft

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के एयरक्राफ्ट को फ्लाइंग क्रेमलिन और डूम्सडे प्लेन भी कहते हैं.

विज्ञापन

Putin Official Aircraft Explainer: रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपने ‘अभेद्य किले’ Il-96-300PU एयरक्राफ्ट में बैठकर भारत आ रहे हैं, जो दिल्ली में पालम एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा. इसे उड़ता हुआ सैन्य मुख्यालय, फ्लाइंग क्रेमलिन और डूम्सडे प्लेन भी कहा जाता है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली और सबसे सुरक्षित विमान है.

इसे न मिसाइल भेद सकती है और न ही परमाणु बम गिरा सकता है. इस विमान को ट्रैक तक नहीं किया जा सकता है. आइए इस विमान की खासियतें जानते हैं और यह भी जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एयरफोर्स-1 और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के एअर इंडिया-1 से कितना अलग है?

विज्ञापन

पुतिन के प्लेन की खासियतें

बता दें कि पुतिन के काफिले में 2 Il-96-300PU एयरक्राफ्ट हैं और दोनों ही एक्टिव रहते हैं. एक प्लेन बैकअप में तैयार रहता है, ताकि अगर एक में खराबी आ जाए तो दूसरे से काम लिया जा सकता है. यह एयरक्राफ्ट 100 प्रतिशत रूसी टेक्नोलॉजी से बना है, यानी इसमें कोई विदेशी स्पेयर पार्ट नहीं है.

हालांकि इसका नया अपग्रेड वर्जन RA-96100 सीरीज का Il-96-400M तैयार हो रहा है, लेकिन फिलहाल राष्ट्रपति पुतिन इसी विमान को इस्तेमाल कर हैं, जिसमें बैठे-बैठे पुतिन किसी भी तरह के युद्ध के समय सेना को कमांड कर सकते हैं. इस क्वालिट के साथ इसे पुतिन का हवा में उड़ता आर्मी ऑफिस भी कहा जाता है.

प्लेन की स्पेशल टेक्नोलॉजी

राष्ट्रपति पुतिन के एयरक्राफ्ट में एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगा है, जिसमें इन्फ्रारेड जैमर, लेजर बेस्ड मिसाइल डिफ्लेक्शन सिस्टम इंस्टॉल है, जो मिसाइलों को भ्रमित कर देता है. इसमें मल्टी-लेयर इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर्स लगे हैं, जो एक प्रकार का राडार है, जो रेडियो सिग्नल को पूरी तरह ब्लॉक या गायब करने में सक्षम है.

विज्ञापन

इस एयरक्राफ्ट से सैटेलाइट कम्युनिकेशन पॉसिबल है, जिसके जरिए पूरी दुनिया में कहीं भी सेफ वॉयस, वीडियो या डेटा ट्रांसफर संभव है. वहीं इस एयरक्राफ्ट में क्रिप्टोग्राफिक सिक्योरिटी का इंतजाम भी है. पुतिन अपने इस अभेद्य किले में बैठकर दुनिया के सबसे सुरक्षित और शक्तिशाली इंसान हैं.

एयरक्राफ्ट का खास इंटीरियर

गोल्ड और वूडन से बने इंटीरियर वाले पुतिन के ऑफिशियल एयरक्राफ्ट में प्रेसिडेंशियल सुइट, प्राइवेट बेडरूम, बाथरूम, सोने का शावर, जिम, कॉन्फ्रेंस रूम, मेडिकल सुइट, जिसमें ऑपरेशन थिएटर जैसी सर्विस, स्पेशल सिक्योरिटी रूम है. 4 इंजन वाले वाइड बॉडी लॉन्ग रेंज वाले एयरक्राफ्ट की लंबाई 55.35 मीटर और इसके विंगस्पैन की लंबाई 60.1 मीटर है.

विज्ञापन

रिफ्यूलिंग के साथ एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम रेंज 13 से 14 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है. एयरक्राफ्ट की सबसे खास बात यह है कि यह विमान करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटा की क्रूज स्पीड से सफर कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एयरक्राफ्ट की स्पीड 980KMPH और भारतीय प्रधानमंत्री के एयरक्राफ्ट की स्पीड 920KMPH है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ