कराची में इमरान खान समर्थकों का महासैलाब, PTI ने किया 'आर-पार' का ऐलान! आसिम मुनीर को खुली चुनौती

खैबर पख्तूनख्वा से शुरू हुआ हजारों समर्थकों का विशाल काफिला पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए शहर के सेंटर में पहुंच गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रैली महज प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और गठबंधन सरकार के लिए निर्णायक चुनौती है.

IMRAN KHAN (1)

पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची रविवार को सियासी तनाव का केंद्र बन गई. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई और वर्तमान शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने ‘आर-पार की लड़ाई’ का ऐलान किया है. खैबर पख्तूनख्वा से शुरू हुआ हजारों समर्थकों का विशाल काफिला पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए शहर के सेंटर में पहुंच गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रैली महज प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और गठबंधन सरकार के लिए निर्णायक चुनौती है.

विज्ञापन

पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी


आंदोलन का नेतृत्व खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने किया. एक वीडियो संदेश में उन्होंने कराचीवासियों से अपील की कि आज का दिन इतिहास रचेगा. अफरीदी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि सरकारी प्रयास विफल हो चुके हैं और काफिला अप्रतिरोध्य रूप ले चुका है. काफिला बलदिया टाउन से प्रवेश कर केमारी बंदरगाह होते हुए गुरु मंदिर पहुंचेगा और मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर एकत्र होगा. PTI कार्यकर्ताओं को ‘टाइगर्स’ के नाम से संबोधित करते हुए उन्होंने हर गली से समर्थन जुटाने का आह्वान किया.

विज्ञापन

जेल से इमरान ने दिया ये संदेश


प्रदर्शन का उद्देश्य साफ है कि PTI इमरान खान पर लगे 200 से अधिक मुकदमों को राजनीतिक प्रतिशोध बताती है. पार्टी का आरोप है कि फरवरी चुनावों में फॉर्म-45 के अनुसार उनके निर्दलीय उम्मीदवार विजयी थे, लेकिन फॉर्म-47 में धांधली कर नवाज शरीफ और PPP को लाभ पहुंचाया गया. इसे ‘चुराया गया जनादेश’ करार देते हुए रैली इसीकी वापसी की मांग कर रही है. इमरान ने जेल से संदेश दिया कि देश में अघोषित मार्शल लॉ है और सेना संविधान का उल्लंघन कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ