ईरान की राजधानी तेहरान आज एक बार फिर भीषण धमाके से दहल उठी है. ईरानी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट शहर के मध्य में स्थित आजादी स्क्वायर के पास हुआ है, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा थे.
ये प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी एक जोरदार धमाका हुआ. इस धमाके के बाद चारों ओर धुंआ फैल गया. खबर के मुताबिक उस समय हजारों की संख्या में लोग यहां इक्ट्ठा थे. खबर थी कि यहां मोजतबा खामेनेई आने वाले हैं.
रमजान का आखिरी जुमा, जिसे ईरान में क़ुद्स दिवस भी कहा जाता है, उसे लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ये विरोध रैलियां आयोजित की गई थीं. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी भी इस अंतरराष्ट्रीय कुद्स दिवस रैली में शामिल हुए थे.
दरअसल, ईरान, इराक, लेबनान, पाकिस्तान, भारत और कई यूरोपीय देशों में भी क़ुद्स दिवस के दौरान विरोध प्रदर्शन और जनसभाओं का आयोजन किया जाता है जिनमें फिलिस्तीन के समर्थन में भाषण दिए जाते हैं.
बता दें कि आजादी स्क्वायर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. ठीक इसी समय वहां एक बड़ा हमला हुआ और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
फिलहाल अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस धमाके में कितने लोग हताहत हुए हैं. हालांकि धमाके बाद घटनास्थल पर तुरंत सुरक्षाबल पहुंच गए हैं लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
14 mins agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
23 mins agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
7 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
9 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
11 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
23 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines