San Francisco: खालिस्तान समर्थकों की ओर से सैन फ्रांसिस्को में मौजूद भारतीय दूतावास पर हमले का इंडियन-अमेरिकन कम्यूनिटी ने विरोध किया है। भारत और उसके राजनयिकों के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य शुक्रवार (स्थानीय समय) को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए।
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए भारतीय अमेरिकियों को वंदे मातरम, भारत माता की जय और अखंड भारत जिंदाबाद जैसे नारे लगाते देखा गया। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था कि हम अपने राजनयिकों के साथ खड़े हैं और दूतावास पर खालिस्तानी हमला एक आतंकवादी कृत्य है।
बता दें कि खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने 2 जुलाई को वाणिज्य दूतावास में आग लगाने का प्रयास किया। कोई बड़ी क्षति नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
आग पर तुरंत पाया गया था काब
घटना का एक वीडियो सूत्रों की ओर से सत्यापित किया गया, जिन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि सैन फ्रांसिस्को अग्निशमन विभाग की ओर से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया था। एक अधिकारी ने हमले की तुलना आतंकवादी कृत्य से की और कहा कि कोई बड़ा नुकसान या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
स्थानीय सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग, विशेष राजनयिक सुरक्षा कर्मियों और राज्य और संघीय अधिकारियों को घटना कू सूचना दी गई जिसके बाद से घटना की जांच जारी है। घटना के बाद, अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ खालिस्तान समर्थकों की ओर से की गई आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा की।
संबंधित खबरें
नाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
16 mins agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
9 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
10 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
12 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
14 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
17 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
20 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
20 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines