होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के ऑयल टैंकर पर अज्ञात मिसाइल से बड़ा हमला हुआ. कुवैत के समुद्री जहाज पर 21 भारतीय का दल सवार था, जिसके सभी सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं. कुवैत के ध्वज वाले तेल टैंकर M/T अल दस्मा पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने एक पोस्ट के जरिए हमला होने और सभी भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी. UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने हमले का पता लगाया और ओमान के बुखा शहर के पास पश्चिम दिशा में इस जहाज के होने की पुष्टि की.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से टकराया …
संकरे जलमार्ग से गुजरते समय हमला हुआ
मिली जानकारी के अनुसार, कुवैत के ऑयल टैंकर पर 21 अक्टूबर को फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ने वाले संकरे जलमार्ग पर हमला हुआ. हालांकि अभी तक पता नहीं चला है कि हमला किस साइड से हुआ, किसने किया है और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा है, लेकिन जहाज पर सवार भारतीय नाविकों का दल सुरक्षित है. भारत की सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिप मैनेजमेंट कंपनी से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, हमले का शिकार हुआ जहाज होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी किनारे पर ओमान के बुखा शहर से लगभग 11 समुद्री मील दूर पश्चिम में खड़ा पाया गया है.
भारत की सुरक्षित समुद्री व्यापार की अपील
भारतीय विदेश मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार, 10 दिन पहले भी एक समुद्री जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ था. इस जहाज का नाम ‘MT पेट्रो डॉल्फिन’ था, जिस पर सोहर एंकोरेज में ड्रोन से हमला हुआ था. इस जहाज पर 11 भारतीय नाविक सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था. इसके अलावा एक जहाज पर इस तरह हमला किया गया था कि वह डूब गया था और उस पर सवार कंटेनर होर्मुज स्ट्रेट में बह गए थे. इसलिए भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों और नाविकों पर हमलों के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से सुरक्षित समुद्री व्यापार के महत्व पर जोर दिया है, जिसके लिए खाड़ी देशों से सहयोग करने की अपील की है.
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए रखी 7 शर्तों …
संबंधित खबरें
'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे लादेन...', भारत ने UN की रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति
11 mins agoLIVE: रामपुर जेल में आज आजम खान से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
3 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
4 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
4 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
4 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
11 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
21 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
1 day ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
1 day agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines