Pro-Khalistan Slogans High Commission of India in London : हरदीप सिंह निज्जर की मौत का भारतीय सम्बन्ध बताने के बाद कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडो के हालिया आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी सोमवार को लंदन में भारतीय हाई कमीशन के बाहर इकठ्ठा हुए, जहां पर उन्होंने भारत विरोधी तख्तियां दिखाईं और नारे लगाए। बता दें कि भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रुडो के आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
यह भी पढ़ें – पाकिस्तान लौट रहे ‘भगोड़े’ नवाज शरीफ! लंदन से बुक कराई बिजनेस क्लास की एयर टिकट
दो घंटे तक लगाए गए खालिस्तान समर्थक नारे
जब भारतीय हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाने शुरू किए तो मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी वर्दी में इंडिया हाउस के बाहर मौजूद रहे, उन्होंने हाई कमीशन की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। प्रदर्शनकारियों ने लगभग दो घंटे तक खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए।
खालिस्तान समर्थकों की मांग
बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन से पहले, सिख फेडरेशन (यूके) ने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने अवतार सिंह खंडा की मौत की जांच किए जाने की मांग की थी। खालिस्तान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन, ग्लासगो में गुरुद्वारा समिति द्वारा ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन विक्रम दोराईस्वामी के साथ नियोजित बातचीत के कुछ दिनों बाद किया गया है।
संबंधित खबरें
US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
23 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines