Prisoner Gives Google Review to Jail: एक कैदी 14 साल तक जेल में बंद रहा। अपने गुनाहों की सजा काटते हुए उसे जेल से भागने का ख्याल आया। कैदी ने एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार जेल से फरार होने की कोशिश की। मगर उसकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। 14 साल बाद जब उसकी सजा पूरी हुई और उसे जेल से रिहा किया गया तो जाते-जाते उसने गूगल पर जेल का रिव्यू लिख दिया। इस रिव्यू को पढ़कर हर कोई हैरान हो गया है।
जेल को मिले 2 स्टार
ये मामला स्पेन की राजधानी मैड्रिड का है। जोस पेरेज नामक शख्स पिछले 14 सालों से जेल की सजा काट रहा था। जोस पेरेज के अनुसार जेल की चार दीवारी से बाहर निकलना बेहद मुश्किल है। एक बार दीवार फांदते हुए गार्ड ने देख लिया और उसका भागने का इरादा नाकाम हो गया। जेस पेरेज ने गूगल पर जेल को 2 रेटिंग दी है।
4 बार की भागने की कोशिश
जोस पेरेज का जेल को दिया गूगल रिव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। जेल को 2 स्टार रिव्यू देते हुए जोस ने लिखा कि 14 साल बाद मैं इस जेल से बाहर निकला हूं। जॉनी मजास के साथ मैंने 4 बार इस जेल से भागने की कोशिश की। मुझे याद है कि पिछली बार दीवार पर चढ़ते समय गार्ड के बेटे ने हमें पकड़ लिया और हमें बहुत मारा था। हम पूरी रात सो नहीं पाए थे।
क्यों दी कम रेटिंग?
गूगल पर रिव्यू लिखते हुए जोस ने कहा कि जेल काफी अच्छी थी। यहां ड्रग्स आसानी से मिल जाता था। बलात्कार की घटनाएं भी कम देखने को मिलती थी। मगर इस जेल से बाहर निकलने के लिए 3 मीटर की दीवार चढ़नी पड़ी थी और ये सबसे बड़ा जोखिम था। इसलिए मैं जेल को कम रेटिंग दे रहा हूं।
लोगों ने दिया रिएक्शन
जोस की रेटिंग पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अच्छी बात ये है कि आपको खाने और रूम सर्विस के लिए पैसे नहीं देने पड़ते हैं। साथ ही आप वहां अच्छे दोस्त भी बना सकते हैं। एक दूसरे कैदी ने कमेंट किया कि मैंने भी 6 साल तक भागने की कोशिश की, लेकिन स्टाफ ने मुझे नहीं जाने दिया। एक और ने लिखा मैंने भी भागने की कोशिश की और उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैं अभी भी जेल के अंदर हूं। मेरे मोबाइल के बारे में किसी को खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने इंप्लांट किया टाइटेनियम से बना दिल! कैसे करता है काम, कितना असरदार? जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
2 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
11 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
17 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
19 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
19 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
21 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines