हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Modi G-7 Summit: दुनियाभर के दिग्गज नेताओं से मिले पीएम मोदी, क्या-क्या हुए अहम फैसले?

PM Modi in G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंचे, जहां पर उनका कैनेडियन पीएम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कई बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- ANI

PM Modi in G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा पर हैं। पीएम का ये चार दिवसीय दौरा है। इसी दौरान प्रधानमंत्री अल्बर्टा के कनानास्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे। शिखर सम्मेलन उनका स्वागत कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग और अन्य देशों के बड़े नेताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी के साथ बैठक की। उन्होंने जी-7 में भाग लेने पर कहा कि ‘मैं जी-7 में भारत को आमंत्रित करने के लिए आपका बहुत आभारी हूं और मुझे खुशी है कि मुझे 2015 के बाद एक बार फिर कनाडा आने और कनाडा के लोगों से जुड़ने का मौका मिला है।’ सम्मेलन से पीएम मोदी की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

कनाडा को लेकर बड़ा फैसला

कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। उसके मुताबिक, अल्बर्टा के कनानास्किस में जी-7 नेताओं के शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों में नागरिकों और बिजनेस को फिर से शुरू करने को लेकर नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति पर सहमति जताई।

विज्ञापन

कनाडा के साथ सुधरे रिश्ते

इसके अलावा, बताया गया कि उन्होंने अपने लोगों के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी और कनाडा और भारत के बीच महत्वपूर्ण वाणिज्यिक संबंधों पर चर्चा की गई। इससे आर्थिक विकास और ऊर्जा परिवर्तन में साझेदारी भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा के कनानास्किस की यात्रा खत्म करने के बाद क्रोएशिया के जाग्रेब के लिए रवाना हो गए।

जापान के प्रधानमंत्री हुई बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भी बातचीत हुई। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर दी। उसमें उन्होंने कहा कि ‘कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ व्यावहारिक विचार-विमर्श किया गया। भारत और जापान कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के लिए तैयार हैं।’

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ‘ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा, हमें पता है कहां छुपे हैं अली खामेनेई’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- बिना शर्त करें सरेंडर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola