Danish Prime Minister Assaulted Publically: प्रधानमंत्री को जोरदार धक्का मारा और वे गिर गईं। गनीमत रहीं कि उन्हें मामूली चोट लगीं। सिर सड़क पर लगने से बच गया। उनके सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया। वारदात के समय डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन यूरोपियन यूनियन इलेक्शन के लिए पार्टी कैंडिडेट का प्रचार करके लौट रही थीं।
कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री मेटे पर हमला किया गया। रिट्जाउ समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री को ज्यादा चोट नहीं लगी। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया। वहीं प्रधानमंत्री इस तरह का हमला होने से सदमे में हैं। कोपेनहेगन पुलिस और डेनमार्क की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसी ने मामले की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की। प्रधानमंत्री को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
यह भी पढ़ें:13000 फीट ऊंचाई, जहाज पलटियां खाते हुए नीचे आया, पहाड़ी से टकराया और…जिंदा जलकर मरे 137 लोग
दिग्गज नेताओं ने हमले की निंदा की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेनिश पर्यावरण मंत्री मैग्नस ह्युनिके ने प्रधानमंत्री पर हुए हमले पर चिंता जताई और अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि मेटे हमले से स्वाभाविक रूप से सदमे में हैं। प्रधानमंत्री पर हुए हमले ने हम सभी को हिलाकर रख दिया है। यूरोपीय संघ के नेता चार्ल्स मिशेल, रोबर्टा मेत्सोला और उर्सुला वॉन डेर लेयेन फ्रेडरिक्सन पर हमले की कड़ी निंदा की।
उन्होंने कहा कि हिंसा का राजनीति में कोई स्थान नहीं है। इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्य यूरोपीय मूल्यों और मान्यताओं के खिलाफ हैं। फ्रेडरिक्सन 2019 में डेनमार्क के सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनी। 2022 के आम चुनाव में जीत के बाद उनका पद बरकरार है। कोपेनहेगन पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिरी उसने हमला किसके कहने पर किया?
यह भी पढ़ें:नकली टैंक, स्पेशल इफेक्ट्स…हिटलर को अजब अंदाज में बेवकूफ बनाने वाली Ghost Army को मिला बड़ा अवार्ड
सुरक्षाकर्मियों ने सिर सड़क पर लगने से बचाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क में कल 9 जून 2024 को चुनाव होने हैं। डेनिश PM फ्रेडरिक्सन सोशल डेमोक्रेट्स यूरोपीय संघ के कैंडिडेट क्रिस्टेल शाल्डेमोस के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शीन के अनुसार, एक आदमी प्रधानमंत्री मेटे के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पीछे से आया। उसने उन्हें जोरदार धक्का मारा और वे लड़खड़ाकर गिर गईं। यह देखते ही उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया।
उन्हें तुरंत सामने वाले कैफे में ले जाया गया, जहां उन्हें फर्स्ट ऐड दिया गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में डेनमार्क में हिंसक घटनाएं बढ़ रही हैं। 4 जून को मैनहेम में एक संदिग्ध व्यक्ति ने एक नेता का मर्डर कर दिया था। उसने उन पर बॉक्स कटर से हमला किया था। जर्मनी में भी एक नेता ड्रेसडेन पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें उनके गाल और आंख की हड्डी टूट गई थी।
यह भी पढ़ें:75 साल के बुजुर्ग को महंगा पड़ गया ऑनलाइन रोमांस, जाल में फंसा जिंदगी भर की कमाई ले उड़ी ‘हसीना’
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
7 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
7 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
15 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines