---विज्ञापन---

दुनिया

75 साल के बुजुर्ग को महंगा पड़ गया ऑनलाइन रोमांस, जाल में फंसा जिंदगी भर की कमाई ले उड़ी ‘हसीना’

America News: अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने 75 साल के बुजुर्ग को ऑनलाइन प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने बेहद शातिर ढंग से उसकी जिंदगी भर की कमाई को हड़प लिया। बुजुर्ग को ऑनलाइन रोमांस करना भारी पड़ गया। जिसके बाद अब उसने न्याय की गुहार लगाई है।

US Crime News: दुनिया में लगातार साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। भारत में भी ऑनलाइन फ्रॉड के काफी केस सामने आ रहे हैं। जालसाजों की ओर से लोगों को धोखा देने के लिए कई तरह के अजीबोगरीब तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोग कैसे भावनाओं से खेलते हैं? इसका ताजा उदाहरण आपको बताते हैं। अब अमेरिका में 75 साल के बुजुर्ग से फ्रॉड किए जाने का मामला सामने आया है। एक लड़की उसकी जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर गई। बुजुर्ग की लड़की से लिंक्डइन पर मुलाकात हुई थी। रिटायर्ड बुजुर्ग ने ऑनलाइन रोमांस के चक्कर में अपनी जिंदगी भर की कमाई 6 करोड़ रुपये गंवा दी।

यह भी पढ़ें:आसमान में था जहाज और यात्री के सिर आ पड़ी ‘आफत’, क्रू मेंबर्स के भी छूटे पसीने

---विज्ञापन---

पीड़ित व्यक्ति अमेरिकी मिडवेस्ट इलाके का रहने वाला है। उसे पिग बुचरिंग नाम के ऑनलाइन स्कैम के जरिए शिकार बनाया गया है। लिंक्डइन पर एक शातिर ने खुद को उसके सामने चीन की एक अमीर युवा महिला के तौर पर पेश किया। शातिर ने बुजुर्ग को भरोसा दिया कि उससे बात करने वाली औरत फिलहाल सैन फ्रांसिस्को में रह रही है। वह सोने की सप्लाई का काम करती है, उसका नाम वायोलिन चेन है।

महिला ने अपनी तस्वीरें भेजकर लिया भरोसे में

इसके बाद महिला ने बुजुर्ग को कुछ तस्वीरें भी भेजीं। जिसके बाद दोनों में व्हाट्सऐप पर बातें होने लगीं। दोनों के बीच फोन पर रोमांस की बातें होने लगीं, लेकिन बुजुर्ग को बिल्कुल शक नहीं हुआ। वह तथाकथित लड़की के जाल में फंसता गया। दोनों रोज बातें करने लगे। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग को झांसा दिया कि उनको एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करना चाहिए। यह फर्म उसके चाचा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:मंगल पर मिला रहस्यमयी गड्ढा, अभियानों के दौरान इंसानों का बन सकता है ठिकाना

पहले महिला ने बुजुर्ग को सिर्फ 1500 डॉलर जमा करने के लिए प्रेरित किया। बुजुर्ग को बाद में महिला फंसाती गई और उसके स्टॉक और म्यूचुअल फंड बिकवा दिए। इस तरह महिला ने उसे लगभग 3 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपये) का चूना लगा दिया। ऐप के जरिए उनको दिखाया गया कि काफी मुनाफा हो रहा है। इसके बाद बुजुर्ग ने पैसा निकालने की कोशिश की, तो उससे और धन की मांग इसके बदले की गई। उसने लोन लेकर फिर पैसा जमा करवाया। लालच में अधिक पैसे कमाने के चक्कर में उसे कुछ नहीं सूझा। इस तरह बुजुर्ग ने अपनी सारी कमाई गंवा दी। अब उसे अपने साथ धोखे का अहसास हुआ है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2024 07:32 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola