हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Prigozhin Death: वेगनर आर्मी चीफ प्रिगोजिन की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन बोले- मैं इस घटना से सरप्राइज नहीं हूं

विज्ञापन
जो बाइडेन, येवगेनी प्रिगोजिन

Prigozhin Death: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। न्यूज एजेंसी राॅयटर्स ने रूसी न्यूज एजेंसी तास के हवाले से दी खबर में यह बताया कि इस प्लेन क्रैश में कुल 10 लोग मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा माॅस्को के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर को हुआ। वहीं रूस की सिविल एविएशन अथाॅरिटी ने कहा कि येवगेनी का पैसेंजर लिस्ट में शामिल था।

बाइडेन बोले- मैं सरप्राइज नहीं हूं

अथाॅरिटी ने बताया कि यह विमान माॅस्को से सेंट पीट्र्सबर्ग जा रहा था। प्रिगोजिन के अलावा इस हादसे में वेगनर आर्मी के पूर्व फाउंडर दिमित्री उत्किन भी सवार थे। वहीं इस हादसे पर अमेरिका के प्रेसीडेंट जो बाइडेन ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि क्या हुआ, पर मैं इस खबर से आश्चर्यचकित नहीं हूं। रूस में शायद ही ऐसा होता है कि कुछ बड़ा हो और उसमें पुतिन का हाथ ना हो। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है।

यूक्रेन बोला- पुतिन के खिलाफ जाना मतलब मौत

वहीं प्रिगोजिन की मौत पर यूक्रेन राष्ट्रपति के सहयोगी ने कहा कि ये इस बात का सबूत है कि जो क्रेमलिन का वफादार नहीं होता है उसका क्या हश्र होता है। उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव से पहले पुतिन ने बता दिया है कि जो उसके खिलाफ जाएगा उसको मार दिया जाएगा। वहीं नाटो सहयोगी देश पोलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि जो भी पुतिन की सत्ता के लिए खतरा पैदा करता है उसकी कभी भी नेचुरल डैथ नहीं होती है।

बता दें कि जून में प्रिगोजिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत की थी। इसके बाद वे बेलारूस चले गए थे। एक रूसी अफसर निजी न्यूज चैनल को बताया कि हमने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें