अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस से तेल खरीदने पर आपत्ति जताई है। इसके लिए ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने का दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि पीएम मोदी से बात की। ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। वह (पीएम मोदी) रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह (पीएम मोदी) भी मेरी तरह ही उस युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। फोन पर ट्रंप ने पीएम मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
भारत पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह भारत के लोगों से प्यार करते हैं। कहा कि हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। वे (पीएम मोदी) बहुत ज्यादा तेल खरीदने नहीं जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसमें काफी कटौती कर दी है और वे इसमें लगातार कटौती करते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक ने अमेरिका से क्या पूछा? ट्रंप ने सीजफायर के दावे पर किया नया खुलासा
पीएम मोदी ने भी ट्रंप की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। पीएम मोदी ने भी अपने और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत को स्वीकार किया, हालांकि तेल खरीद का कोई जिक्र नहीं किया।
बता दें कि 18 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय लंच को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि भारत ने रूस से अपने तेल आयात में काफी कमी कर दी है और अब वह पूरी तरह से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा था कि नई दिल्ली अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
ट्रंप ने कहा था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और हंगरी भी इस मामले में फंसा हुआ है, क्योंकि उनके पास वर्षों से एक ही पाइपलाइन है और वे अंतर्देशीय हैं। कहा था कि उनके पास समुद्र नहीं है और मैंने उनके नेता से बात की लेकिन भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
यह भी पढ़ें: ‘1 नवंबर से चीन पर 155% टैरिफ लगाया जाएगा’, राष्ट्रपति ट्रंप ने हैवी टैरिफ लगाने की बताई वजह
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
23 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
59 mins agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines