India-US Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ब्रिटेन के राजकीय दौरे पर प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के बारे में भी बात की.ट्रंप ने कहा, मैं भारत के बहुत करीब हूं। मैं भारत के प्रधानमंत्री के बहुत करीब हूं. पिछले दिनों उनसे बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने भी एक खूबसूरत बयान दिया… लेकिन मैंने कहा, मैंने उन पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. चीन इस समय अमेरिका को बहुत ज्यादा टैरिफ दे रहा है. लेकिन मैं और भी चीजें करने को तैयार हूँ, लेकिन तब नहीं जब वे लोग, जिनके लिए मैं लड़ रहा हूं, रूस से तेल खरीद रहे हों. अगर तेल की कीमतें कम होती हैं, तो रूस आसानी से समझौता कर लेगा और तेल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. हमने इसे काफी कम कर दिया है. हम ड्रिलिंग कर रहे हैं और दुनिया में किसी और देश से ज्यादा तेल का उत्पादन करते हैं. हम बहुत कुछ कर रहे हैं.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और रूस तथा यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.
पीएम मोदी ‘जबरदस्त काम’ कर रहे- डोनाल्ड ट्रंप
अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी “जबरदस्त काम” कर रहे हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!.”
यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में ट्रंप, भारत के कई अधिकारियों का वीजा रद्द; कहा- ‘ड्रग तस्करी में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे’
पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद
इससे कुछ घंटे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह अमेरिकी नेता की तरह भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनकी पहल का समर्थन करता है.
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
3 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
6 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
8 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
9 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines