अमेरिका और ईरान के बीच हालात सामान्य नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने अगला टारगेट बता दिया है। ट्रंप ने कहा कि उनके अगले निशाने पर क्यूबा है। उनके अनुसार जल्द क्यूबा में नई सुबह होने जा रही है। ट्रंप का ऐलान अब तक 10 युद्ध रुकवाने के दावे के बाद हुआ।
अमेरिका में एक रैली में भाषण देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि क्यूबा लोग 70 सालों से अमेरिका का इंतजार कर रहे हैं और अब हम उनकी मदद करेंगे। ट्रंप ने कहा अब देखिये क्या होता जिसका सीधा मतलब है कि अमेरिका जल्द क्यूबा में सैन्य तरीके से दखल देगा।
उधर, ट्रंप ने ईरान युद्ध पर एक के बाद एक किए गए 7 सोशल मीडिया पोस्ट में कई बातों के अलावा ये कहा गया था कि ईरान स्ट्रेट होर्मुज खोलने को तैयार है, जबकि अमेरिका समझौता होने तक नाकाबंदी नहीं हटाएगा।
अब ईरान के संसदीय अध्यक्ष Ghalibaf ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को पूरी तरह झूठा करार दिया है। गालिबफ ने कहा कि जबतक नाकाबंदी रहेगी तब तक होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जायेगा। बाद में अगर होर्मुज खुला तो शिपिंग सिर्फ ईरान द्वारा निर्धारित रास्ते और ईरानी की अनुमति से ही संभव होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं शांतिदूत हूं। मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया है। मैंने एक ऐसे युद्ध का निपटारा किया है जिसमें 30 से 50 मिलियन लोग मारे जा सकते थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि बातचीत चल रही है और यह सप्ताहांत तक जारी रहेगी, और लेबनान सहित कई अच्छी बातें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘संवर्धित यूरेनियम मिट्टी की तरह पवित्र’, ईरान ने अमेरिका को परमाणु कार्यक्रम पर फिर दिखाई
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
29 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines