अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए हमास को कड़ी चेतावनी दी है. इसे आखिरी चेतावनी माना जा रहा है क्योंकि कुछ ही घंटे बाद हमास को लिया गया अल्टीमेटम खत्म होने वाला है. डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार देर रात तक हमास को शांति वार्ता के लिए हामी भरने की बात कही थी.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीएनएन से कहा कि यदि हमास ने गाजा पर सत्ता और नियंत्रण छोड़ने से इनकार कर दिया तो उसे पूर्ण विनाश का सामना करना पड़ेगा. डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि यदि हमास सत्ता में बने रहने पर अड़ा रहा तो क्या होगा. इस पर ट्रंप ने कहा है कि तब पूर्ण विनाश होगा.
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हमें जल्द पता चल जाएगा और समय ही बताएगा कि हमास वास्तव में शांति के लिए प्रतिबद्ध है या नहीं. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में बमबारी अभियान को समाप्त करने और राष्ट्रपति के का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि हां, वह तैयार हैं. उम्मीद है कि उनका युद्ध विराम प्रस्ताव वास्तविकता बन जाएगा. ट्रंप ने कहा कि वह युद्धविराम लागू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और हमास के लिए युद्धविराम योजना को लेकर इजरायल सहमत हो गया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अब हमास से पुष्टि की प्रतीक्षा हो रही है. ट्रम्प ने कहा कि यदि हमास सहमत हो जाता है तो युद्ध विराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा और बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शुरू हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: पुतिन ने अमेरिका को दी धमकी, बोले- अगर यूक्रेन तक पहुंचाई इस हथियार की मदद तो खत्म हो जाएंगे संबंध
सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत के बाद, इजराइल प्रारंभिक वापसी रेखा पर सहमत हो गया है, जिसे हमने हमास को दिखाया और उसके साथ साझा किया है. जब हमास इसकी पुष्टि करेगा, तो युद्धविराम तुरंत प्रभावी हो जाएगा, बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शुरू हो जाएगी और हम वापसी के अगले चरण के लिए परिस्थितियां तैयार करेंगे, जो हमें इस 3,000 साल की तबाही के अंत के करीब ले जाएगा.
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
2 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
11 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines