यहां पानी से भी सस्ती मिलेगी बीयर और वाइन, फैंस के पास 2 बजे तक का टाइम!

Beer And Wine Cheaper Than Water: एक फुटबॉल क्लब ने सस्ती बीयर और शराब बेचने का फैसला लिया है। ये शराब पानी से भी सस्ती होगी।

Wine and Beer

Beer And Wine Cheaper Than Water: बीयर और वाइन के शौकीनों के लिए प्रीमियर लीग के एक क्लब ने खुशखबरी दी है। इस हफ्ते फैंस को एक सौगात मिलेगी। जहां उन्हें बीयर और वाइन पानी से भी कम कीमत में मिलेगी। हालांकि, फैंस के लिए ये ऑफर सिर्फ दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा। फुलहम फैंस क्लब ने एक बार फिर क्रेवन कॉटेज में सिर्फ £1 यानी 110 रुपये में शराब बेचने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

पहले भी दिया था ऑफर

बता दें कि फुटबॉल क्लब फुलहम ने सबसे पहले 24 अगस्त को क्रेवन कॉटेज में लीसेस्टर की मेजबानी करने के दौरान इस ऑफर को शुरू किया था। स्टेडियम में अव्यवस्था से बचने के लिए दोपहर 2 बजे से पहले बीयर, पेल एले, गिनीज और वाइन के पिंट सिर्फ 1 पाउंड में बेचे गए। अब उन्होंने पुष्टि कर दी है कि वे वेस्ट हैम की मेजबानी करते समय एक बार फिर इस योजना को चलाएंगे। क्लब ने ये भी कहा है कि स्टैंड मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले ही ओपन हो जाएंगे।

विज्ञापन

इस तरह बढ़ जाएगी कीमत

इस ऑफर में दोपहर 2 बजे के बाद बीयर की कीमत सामान्य रूप से £5.50 यानी 605 रुपये हो जाएगी, जबकि साइडर, गिनीज और बिटर की कीमत £5 होगी। एक बार जब अर्ली बर्ड ऑफर खत्म हो जाएगा तो वाइन के एक कैन की कीमत 5.30 पाउंड तक पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि पहले सॉफ्ट ड्रिंक की कीमत घटाकर सिर्फ 50 पेंस कर दी गई थी। अब एक कप चाय की कीमत 2 पाउंड, कॉफी, हॉट चॉकलेट या बोवरिल की कीमत 2.50 पाउंड रहेगी। इसी के साथ कोक, डाइट कोक, फैंटा या पानी की एक कैन की कीमत 3.50 पाउंड होगी।

विज्ञापन

लीसेस्टर के खिलाफ मिली जीत

बता दें कि फुलहम ने सीजन का अपना पहला घरेलू मैच लीसेस्टर के खिलाफ जीता था। इसमें एमिल स्मिथ रोवे और एलेक्स इवोबी के शानदार गोल शामिल रहे। इसके बाद उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ हार मिली, जबकि इप्सविच के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ