Pope Francis Apologies Over Homophobic Slur : पोप फ्रांसिस ने हैरान करते हुए मंगलवार को एक माफीनामा जारी किया है। उन्होंने इटली के बिशप्स के साथ पिछले सप्ताह हुई एक बैठक के दौरान कथित तौर पर समलैंगिकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की रिपोर्ट्स को लेकर माफी मांगी है। वेटिकन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पोप की मंशा कभी भी किसी को ऑफेंड करने की या खुद को होमोफोबिक दिखाने की नहीं थी। जो लोग उनकी बात से आहत हुए हैं पोप उनसे माफी मांगते हैं।
इस शब्द के इस्तेमाल पर विवाद
बता दें कि पिछले सप्ताह एक बैठक हुई थी जिसमें 250 से ज्यादा बिशप शामिल हुए थे। बंद दरवाजों के पीछे हुई इस बैठक के दौरान 87 साल के पोप फ्रांसिस ने समलैंगिक पुरुषों के पादरी बनने के लिए ट्रेनिंग कॉलेज जॉइन करने पर विरोध जताया था। इस दौरान उन्होंने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इटली की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोप ने कहा कि सेमिनरीज (पादरी बनने के लिए ट्रेनिंग कॉलेज) में पहले ही बहुत Frociaggine है। बता दें कि यह एक रोमन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब समलैंगिकता होता है।
पोप के बयान की हुई आलोचना
इस बात की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही थी और कई प्रैक्टिसिंग कैथोलिक्स व एलजीटीबीक्यू समुदायों ने इसे लेकर पोप की निंदा भी की है। कुछ लोगों ने कहा कि पोप को पता ही नहीं है कि वह क्या बोल रहे थे। हालांकि, वेटिकन के बयान में यह नहीं कहा गया है कि क्या असल में उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया था लेकिन उसने अखबारों में प्रकाशित हुए आर्टिकल्स का उल्लेख जरूर किया है। बयान में कहा गया कि चर्च में हर व्यक्ति के लिए जगह है, चाहे हम जैसे हों। कोई बेकार नहीं है और कोई भी जरूरत से ज्यादा नहीं है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने किया लाहौर समझौते का उल्लंघन! नवाज शरीफ ने मानी गलती
ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के 4 सर्वाइवल टिप्स, अपनाया तो लेने के पड़ जाएंगे देने
ये भी पढ़ें: लैंडिंग करते समय रनवे से भी आगे निकल गया प्लेन, बड़ा हादसा होने से बचा
संबंधित खबरें
'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की US प्रेसिडेंट को खुली धमकी, सड़कों पर लगे होर्डिंग और पेंटिंग
2 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
14 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
27 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines