Indonesia: लैंडिंग करते वक्त रनवे से आगे निकल गया प्लेन, बड़ा हादसा होने से बचा

इंडोनेशिया के वेडा बे एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा सुपर एयर जेट का विमान रनवे से आगे निकल गया। यह गलती कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए मौसम की स्थिति जिम्मेदार हो सकती है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Super Air Jet A320 overruns runway

Super Air Jet A320 overruns runway

Indonesia News : इंडोनेशिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्लेन सुपर एयर जेट एयरलाइन का था जो वेडा बे एयरपोर्ट (Weda Bay Airport) पर लैंडिंग कर रहा था। घटना में अभी तक किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विमान में 172 यात्री सवार थे। खराब मौसम की वजह से पायलट को अंदाजा नहीं हो पाया और इसी के चलते प्लेन रनवे से आगे निकल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें कुछ यात्रियों को प्लेन से बाहर देखा जा सकता है। अभी तक एयरलाइन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

भारत में हो चुका ऐसा ही हादसा

साल 2020 में भारत के केरल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। 7 अगस्त 2020 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर भारी बारिश के दौरान रनवे से आगे निकल गया था। इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी और इसमें 190 यात्री सफर कर रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पायलट समेत 21 लोगों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें: अफ्रीका में भी इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में हैं मुकेश अंबानी!

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ