अमेरिका के पेंसिल्वेनिया गोलीबारी की घटना हुई है। एक संदिग्ध ने 3 पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। पुलिस यॉर्क काउंटटी में वारंट की तामील करने के लिए गए थे। घटना से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस वालों को गोली मारने के बाद संदिग्ध ने खुद पर बंदूक तान ली थी। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध को पुलिस ने घटनास्थल पर ही गोली मारकर मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी फिलाडेल्फिया से लगभग 185 किमी पश्चिम में नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप के क्षेत्र में हुई, जो मैरीलैंड सीमा से ज्यादा दूर नहीं है।
इस मामले में कर रहे थे कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि अधिकारी एक घरेलू-संबंधित मामले पर कार्रवाई कर रहे थे, जो एक दिन पहले, खेतों से घिरे एक ग्रामीण क्षेत्र में घटित हुआ था। घटना पर गवर्नर जोश शापिरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और विनाशकारी दिन है। हम उन तीन अनमोल आत्माओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस काउंटी, इस राष्ट्रमंडल और इस देश की सेवा की। शापिरो ने कहा कि इस तरह की हिंसा ठीक नहीं है। हमें एक समाज के रूप में बेहतर करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: पकड़ा गया डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क का हत्यारा,आरोपी की फोटो आई सामने
2009 में भी हुई ऐसी घटना
यह घटना हाल के दिनों में पेंसिल्वेनिया में कानून प्रवर्तन के लिए सबसे घातक दिनों में से एक थी। इससे पहले ऐसी ही एक त्रासदी 2009 में हुई थी, जब पिट्सबर्ग के तीन पुलिस अधिकारी एक घरेलू कॉल का जवाब देते समय बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक बंदूकधारी द्वारा घात लगाकर मारे गए थे।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बुधवार की गोलीबारी के बाद पूरे क्षेत्र के पुलिस विभागों ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा किए। साथ ही, आम जनता ने उत्तरी यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस विभाग मुख्यालय के बाहर शहीद अधिकारियों के सम्मान में फूल चढ़ाने शुरू कर दिए।
पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस आयुक्त क्रिस्टोफर पेरिस ने कहा कि दुख असहनीय होगा, लेकिन हम इसे सहन कर लेंगे। उन्होंने पूर्ण एवं निष्पक्ष जांच का वादा किया।
यह भी पढ़ें: US नेवल एकेडमी में अंधाधुंध फायरिंग, कई लोग और कैडेट घायल, पुलिस ने सील किया कैंपस
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines