रेलवे क्रॉसिंग पर तमाम दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे बचने के लिए फाटक लगाए गए हैं, जो ट्रेन के पहुंचने से पहले ही बंद हो जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद कई भयावह घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन और वैन के बीच हुए भयानक एक्सीडेंट को दिखाया गया है।
घटना पोलैंड की है। रेलवे क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक वैन रेलवे ट्रैक पार कर रही है, लेकिन जब वह रेलवे ट्रैक के बीच में पहुंचती है तो फाटक बंद होने लगते हैं। रेलवे फाटक को बंद होते देख वैन के ड्राइवर ने स्पीड कम कर दी। इसके बाद वह गेट के पास पहुंचकर रुक गया।
वैन के उड़ गए परखच्चे
इसके कुछ ही सेकंड बाद उसे एहसास हो गया कि उससे गलती हो गई है और तेज रफ्तार ट्रेन उसकी ओर आ रही है। दुर्घटना से बचने के लिए ड्राइवर ने वैन को ट्रैक के किनारे खड़ी करने की कोशिश की, लेकिन तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन वैन से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।
तेज रफ्तार ट्रेन ने वैन को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया, लेकिन चमत्कारिक रूप से इस घटना में किसी की भी जान नहीं गई है। ड्राइवर भी बच गया है। ट्रेन में सवार यात्री भी सुरक्षित हैं, नुकसान सिर्फ वैन का हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस शख्स के पास वहां से निकलने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन वह बचने की कोशिश में लगा हुआ था। एक अन्य ने लिखा कि ये लापरवाही है या चालक ही मूर्ख था! उसके पास खुद और गाड़ी बचाने के लिए काफी समय था, लेकिन वह अधिक होशियारी दिखा रहा था। एक अन्य ने लिखा कि वह बच गया, इसकी खुशी है, लेकिन उसकी मूर्खता पर मुझे दुख है।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज के दरोगा का नया वीडियो वायरल, चौखट के बाद अब पूरे घर में घुसा गंगा नदी का पानी
बता दें, डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है कि आखिर इस घटना में दोषी कौन है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
32 mins agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
3 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
5 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
5 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
6 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
9 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
9 hrs agoLIVE: सांसद चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में DCP को नोटिस जारी
9 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
22 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines