---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

लड़की को मारा जाए कि नहीं…सिक्का उछालकर फैसला, जान लेने के बाद किया रेप

Polish Man Tosses Coin To Decide Kill Teen: पोलैंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने लड़की को मारना है कि नहीं इसका फैसला लेने के लिए सिक्‍का उछाला।

---विज्ञापन---

Polish Man Tosses Coin To Decide Kill Teen: इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला पोलैंड से सामने आया है। जहां पर एक किलर ने लड़की के साथ क्या करना है, इसका फैसला लेने के लिए पहले सिक्के को उछाला। उसके बाद लड़की की हत्या कर दी,  इतना ही नहीं किलर ने लड़की को मरने के बाद उसके शव के साथ रेप भी किया। एस्का की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को वह लड़की रास्ते में मिली थी, जिसे वह बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था।

पार्टी से घर लौट रही थी लड़की

पौलैंड की एक स्थानीय वेबसाइट एस्का की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की जिसका मर्डर हुआ उसका नाम विक्टोरिया कोजील्स्का (18) था। वह इस वारदात से पहले पोलिश शहर कैटोविस में एक पार्टी से घर लौट रही थी। उसी दौरान रिपेयर शॉप में अपनी शिफ्ट खत्म करके उसके पास माटेउज हेपा (20) पहुंचा। लड़की को वह बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। वहां जाकर विक्टोरिया को नींद आ गई। विक्टोरिया की मौत बेरहमी से पिटाई और रस्सी से गला घोंटने की वजह से हुई। मारने के बाद कातिल ने उसके शव को प्लास्टिक में लपेटा और पुलिस को जानकारी दी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 100 लोग सोने की खदान में जिंदा दफन, भूख-प्यास से तड़प-तड़प कर मौत, दक्षिण अफ्रीका की Gold Mine में हादसा

शव के साथ किया रेप

रिपोर्ट के मताबिक, कोजील्स्का का शव मिलने के कुछ ही घंटों बाद उस शख्स को पकड़ लिया गया। उसने पुलिस से कहा, मुझे हत्या करने की जरूरत महसूस हुई तो मैंने मार दिया। इसके साथ ही आरोपी ने यह भी बताया कि घर आने के बाद कुछ ही देर में वह सो गई। मैं कमरे में इधर-उधर घूमता रहा, उसे जगाने की कोशिश करता रहा, लेकिन मैं जगा नहीं सका। इसीलिए मैंने उसको मारने का फैसला सिक्का उछालकर किया। वह सिक्का उसके सिर पर गिरा तो इसलिए मैंने उसे मार दिया। इतना ही नहीं मारने के बाद लड़की के शव के साथ उसने रेप भी किया।

---विज्ञापन---

हेपा ने कहा कि मैं ठीक से सोच नहीं पा रहा था। मैंने उसके शव को एक बैग में रखा, उसे कंबल में लपेटा और जलाने का प्लान बनाया। मुझे लगा इसको मारने के बाद मैं बेहतर महसूस करूंगा। इस दौरान हेपा ने आत्महत्या करने के बारे में सोचा, लेकिन आखिर में उसने पुलिस से संपर्क किया। अगस्त 2023 की हत्या से पहले भी वह किसी की हत्या करने की योजना बना रहा था। इस दौरान वह शिकार की तलाश में शहर में घूमता था।

ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड को हड़पना चाहता है अमेरिका! जानें डोनाल्ड ट्रंप के लिए क्यों खास है देश और कितने पैसे देने पड़ेंगे?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2025 09:32 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola