नई दिल्ली: प्यार तो बस प्यार होता है उसमें उम्र का कोई भी बंधन नहीं होता। इसमें प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने के मिला है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में।
दरअसल पाकिस्तान के 28 साल के एक युवक और पोलैंड की 83 की एक बुजूर्ग महिला सोशल मीडिया पर आपस में जुड़ी। फेसबुक पर दोनों में बातें होने लगी। धीरे-धीरे ये बातें प्यार में तबदिल हो गई। इसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कस्में खाई। दोनों की उम्र में पांच-दस नहीं 55 साल का अंतर है।
इसके बाद दोनों ने उम्र व सरहद की सभी सीमाओं को लांघकर शादी के बंधन में बंध कर एक दूजे हो गए। फिलहाल दोनों का दांपत्य जीवन सही चल रहा है और दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश हैं। यानी फेसबुक से शुरु हुआ इनका कनेक्शन और निकाह पर जाकर मुकम्मल हुआ।
पोलैंड की बुजुर्ग महिला बारबरा 83 साल की हैं जबकि पाकिस्तान के हाफिज नदीम 28 साल के हैं। दोनों के बीच फेसबुक पर प्यार और इजहार हुआ। स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले नदीम पाकिस्तान से पोलेंड तो नहीं जा सके। लेकिन 83 साल की उम्र में भी कुंवारी बारबरा हिम्मत नहीं हारी।
अपने प्यार को पाने के लिए बारबरा पाकिस्तान पहुंची। वो किसी तरह हाफजाबाद के काजीपुर में पहुंची और नदीम से मिली। इसके बाद दोनों ने निकाह करने का फैसला किया। दोनों ने 2021 नवंबर में धूमधाम से शादी कर ली। शादी के बाद बारबरा फातिमा बन गईं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
8 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines