PoK Protest Latest Update: पाक अधिकृत कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। PoK में हिसंक हुए विरोध प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। वहीं PoK से हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें लोग आजादी के लिए आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं।
PoK में लगे आजादी के नारे
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। हालांकि शुक्रवार को ये प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया। अब तक एक पुलिस अफसर समेत 3 लोगों की जान चली गई तो 100 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। पिछले चार दिनों से PoK के लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में आधी रात को भी पीओके में आजादी के नारे लग रहे थे, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
भारतीय सेना से की गई मदद की मांग
PoK में लगातार बढ़ रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के सामने पाकिस्तान सरकार ने भी घुटने टेक दिए हैं। पाक सरकार ने PoK के लिए फंड के रूप में 23 अरब रुपए जारी किए हैं। मगर पाकिस्तानी सरकार का ये कदम PoK पर मरहम लगाने के लिए काफी नहीं है। PoK की गलियों पर बमबारी और गोलीबारी की घटनाएं हो रहीं हैं, जिन्हें देखने के बाद कई लोग भारतीय आर्मी से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। खासकर कश्मीर में बैठे लोग PoK में अपने कश्मीरी भाईयों को आजादी दिलाने के लिए भारतीय सेना से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
आवामी एक्शन कमेटी ने रखी मांग
PoK में चौथे दिन भी चक्का जाम जारी है। इसी बीच आवामी एक्शन कमेटी ने पाकिस्तान सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। इन मांगों में मंगला बांध से टैक्स फ्री बिजली समेत गेहूं के आटे पर सब्सीडी जैसी चीजें शामिल हैं। बता दें कि मुजफ्फराबाद ददयाल और मीरपुर सहित पीओके की कई जगहों पर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच में हिंसक झड़पें देखने को मिल रही हैं।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
8 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
13 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
14 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
15 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
15 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
18 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
20 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
22 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
22 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines