हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जहरीला' मशरूम! खाने से एक घंटे में बिगड़ी तबीयत, 15 दिन में तड़प-तड़प कर मौत

Poisonous Mushroom Killed Woman: चीन से मंगाई गई मशरूम से भरा सुशी रोल खाने से एक महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मृतका के पति ने मीडिया कर्मियों को 15 दिन तड़पती रही पत्नी की हालत और उसके आखिरी शब्द बताए तो उनकी आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन
Poisonous Mushroom Killed New York America Woman

Poisonous Mushroom Killed Woman Brutally: मशरूम खाएं तो जरा संभलकर, इसे खाने के बाद एक महिला को दर्दनाक मौत मिली। मशरूम से भरा सुशी रोल खाने के बाद वह एक घंटे के अंदर बीमार पड़ गई। इसके बाद 15 दिन वह अस्पताल में बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी रही और फिर उसे तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वह दर्द से इतना तड़प रही थी कि उसकी हालत देखकर उसके पति और बेटे की आंखों में आंसू आ गए।

उसके आखिरी शब्द थे- मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मुझे अपनी हालत में यकीन नहीं हो रहा। दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है। हमारे बेटे का ख्याल रखना। उसे एक पेपर अपने पति को दिया, जिस पर लिखा था- ‘आई लव यू’, और बेटे के लिए उसने लिखा, ‘आई लव यू, मिस्टर सी’। यह दर्दनाक और रूला देने वाली घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क के मोंटाना शहर की है।

 

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

जिगर-गुर्दे और गले की नालियां खराब हो गई थीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम 64 वर्षीय डोना वेंचुरा था, जो अप्रैल 2023 में एक रेस्टोरेंट में सैल्मन और मोरेल मशरूम से भरे सुशी रोल को खाने के बाद बीमार हुए लोगों में शामिल थी। करीब 51 लोग बीमार हुए थे और 2 लोगों की मौत हुई थी। सुशी रोल खाने के एक घंटे बाद फूड पॉइज़निंग हुआ। इसके बाद डोना 15 दिन तक बोज़मैन डीकोनेस रीजनल मेडिकल सेंटर में बिस्तर पर पड़ी रही।

मशरूम से निकलने वाले जहरीले पदार्थों ने उसके जिगर और गुर्दे को खत्म कर दिया था। उसके गले की नालियां डैमेज हो गई थीं कि वह बोल भी नहीं पा रही थी। इसलिए उसने मार्कर से लिखकर अपना आखिरी संदेश पति और बेटे को दिया। गैलैटिन काउंटी स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि जिस मोरेल मशरूम को खाने से डोना की मौत हुई, वह चीन से मंगवाई गई थी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:

मृतका के पति ने रेस्टोंरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोरेल मशरूम को अच्छी तरह से पकाने के बाद खाने योग्य माना जाता है, लेकिन रेस्टोरेंट कर्मियों ने ऐसा नहीं किया, जिस कारण लोग बीमार पड़े और 2 की जान चली गई। आखिरी दिनों में, डोना काफी तकलीफ में थी। उसकी स्किन खराब हो गई थी। उसके शरीर में पानी भर गया था। उन्होंने डोना की मृत्यु शैय्या पर कसम खाई कि वह उसकी मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाएगा।

विज्ञापन

डोना के पति ने रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके चलते रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया, लेकिन एक महीने के अंदर वह खुल गया, जबकि गैलाटिन काउंटी स्वास्थ्य विभाग के जरिए कोर्ट को उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड के अनुसार, रेस्टोरेंट ने कई स्वास्थ्य संहिताओं का उल्लंघन किया था, लेकिन मशरूम खाने से मरने वाली डोना को तो वापस नहीं लाया जा सकता।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola