'मैं सत्ता का स्वाद चखने नहीं आई', अंतरिम पीएम बनने के बाद सुशीला कार्की का पहला बयान

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की ने पद संभाल लिया है। पद संभालने के बाद ही सुशीला कार्की सख्त रुख में दिख रही हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि वह केवल 6 महीने के लिए आईं हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने ग्रहण किया पद (1)

अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने ग्रहण किया पद

PM Sushila Karki: नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 14 सितंबर को सिंह दरबार में पदभार ग्रहण कर लिया। पद संभालते ही पीएम सुशीला कार्की एक्शन मोड में आ गई हैं। सबसे पहले उन्होंने युवाओं पर हुई बर्बरता पर जांच की बात कही। कहा कि बर्बरता की घटना में शामिल लोगों की जांच की जाएगी। इसके बाद सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि मैं और मेरी टीम यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं। कहा कि हम छह महीने से ज्यादा नहीं रुकेंगे। हम नई संसद को जिम्मेदारी सौंप देंगे। आपके सहयोग के बिना हमें सफलता नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

12 सितंबर को ली थी शपथ

अंतरिम पीएम को लेकर कई नाम चर्चा में थे। ये चर्चा तब थम गई जब पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने 12 सितंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई थी। इस मौके पर कार्की के साथ कई युवा नेता भी मौजूद रहे थे।

विज्ञापन

मंत्रिमंडल पर विचार विमर्श शुरू

कार्की ने अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने की तैयारी के लिए जेन जी आंदोलन के करीबी सलाहकारों और प्रमुख हस्तियों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है। नेपाली मीडिया के अनुसार कार्की सभी 25 मंत्रालयों पर अधिकार रखने के बावजूद, वह करीब 15 मंत्रियों के साथ एक सुव्यवस्थित मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी कर रही हैं। मंत्री पद के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें कानूनी विशेषज्ञ ओम प्रकाश आर्यल, पूर्व सैन्य अधिकारी बालानंद शर्मा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश आनंद मोहन भट्टाराई, माधव सुंदर खड़का, अशीम मान सिंह बसन्यात और ऊर्जा विशेषज्ञ कुलमन घीसिंग शामिल हैं।

विज्ञापन

6 मार्च को होंगे चुनाव

गत शुक्रवार को नेपाल की संसद को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया। इसमें तय किया गया कि 6 महीने के बाद यानी 5 मार्च 2026 को नए चुनाव निर्धारित किए गए हैं। कार्की ने पहले बयान में भी साफ कहा है कि वह छह महीने से ज्यादा नहीं रुकेंगे। वह नई संसद को जिम्मेदारी सौंप देगीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ