यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक भारतीय चायवाले के स्टाल से चाय पीते दिखाई दे रहे हैं। चाय पिलाने वाले शख्स की किस्मत रातोंरात पलट गई और अब वह एक स्टार चायवाला बन गया है। चाय के स्टाल पर पीएम मोदी और कीर स्टार्मर के बीच ‘चाय पर चर्चा’ हुई है।
पीएम मोदी जब ब्रिटेन गए, तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास चेकर्स में एक चाय का स्टाल लगाया गया था। यहां पहुंचे पीएम मोदी और कीर स्टार्मर ने चाय पी और दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातें भी हुईं। चाय बेचने वाले अखिल पटेल ने दोनों का अपने स्टाल पर स्वागत किया और इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, “चाय पर चर्चा।”
अखिल पटेल ने बताया कि हम आपको भारत की चाय पिलाने जा रहे हैं, जिसकी पत्ती असम से है, और मसाला केरल से है। इस पर पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर से कहा कि यह भारत का टेस्ट है। अखिल पटेल ने पहले कीर स्टार्मर को चाय दी और फिर पीएम मोदी को चाय देने से पहले कहा, “एक चाय वाला, दूसरे चाय वाले को चाय पिला रहा है।” इस पर वहां मौजूद लोग ठहाके मार कर हंस पड़े।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इसे मिहिर पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को महज 18 घंटे में 15 मिलियन (डेढ़ करोड़ से अधिक) लोग देख चुके हैं। पीएम मोदी और कीर स्टार्मर ने जब इस स्टाल पर चाय पी, तो मिहिर पांड्या भी चर्चाओं में आ गए। एक तरफ जहां उनके वीडियो को हजारों व्यूज मिलते थे, वहीं सिर्फ एक ही वीडियो को डेढ़ करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।
कौन हैं अखिल पटेल?
अखिल पटेल ब्रिटेन में एक उद्यमी हैं। उन्होंने हैम्पस्टेड यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल, लंदन से पढ़ाई की और फिर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब अखिल देश लौटे, तो वह साल 2018 में लद्दाख गए। यहाँ उनके दिमाग में उपजे एक विचार ने उन्हें लंदन में ‘चायवाला’ बना दिया।
यह भी पढ़ें : ‘चिंता मत कीजिए इंग्लिश बोलिए…’, लंदन में पीएम मोदी ने क्यों कही ये बात?
साल 2019 में अखिल ने अपनी दादी द्वारा बनाई जाने वाली चाय से प्रेरित होकर ‘अमला चाय’ की स्थापना की। “घर जैसी चाय” स्लोगन से अपने ब्रांड को प्रमोट किया और अब लंदन में इनके 6 जगहों पर स्टॉल हैं।
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 mins agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
1 hr agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
1 hr agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
4 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
7 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines