PM Narendra Modi Receives award in Greece: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ग्रीस देश ने अपनी 48 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी। एथेंस में शुक्रवार को ग्रीस की राष्ट्रपति कटेरीना एन सकेलारोपोलू ने पीएम मोदी को अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने इस पुरस्कार को देश के 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया है। उन्होंने ग्रीस की राष्ट्रपति और वहां रहने वाले लोगों को धन्यावाद देते हुए कहा कि इससे पताचलता है कि ग्रीस के लोगों में भारत के प्रति कितना सम्मान है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी पहले विदेशी नेता हैं, जिन्हें ग्रीक सरकार ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। पीएम मोदी गुरुवार की रात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका से ग्रीस (यूनान) पहुंचे हैं।
1975 में हुई थी अवॉर्ड की स्थापना
दरअसल, द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में भारत के मित्रवत लोगों को एक सम्मान दिया गया है।
ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में की गई थी। इसे केवल उस शख्स को दिया जाता है, जो धर्मवान हो। इस बात का उल्लेख वहां लगे शिलालेख में है।
40 साल बाद ग्रीस पहुंचा कोई भारतीय नेता
पीएम मोदी से पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने ग्रीस का दौरा किया था। वे 1983 में ग्रीस गई थीं। हवाई अड्डे पर यूनानी विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने शुक्रवार को एथेंस में विभिन्न युद्धों के दौरान मारे गए यूनानी सैनिकों को समर्पित एक युद्ध स्मारक ‘अज्ञात सैनिक के मकबरे’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला।
ग्रीस की राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 की सफलता पर जताया हर्ष
भारत-ग्रीक संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपति सकेलारोपोलू ने सतत विकास को बढ़ाने के तरीकों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत-ग्रीस की दोस्ती को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। ग्रीस की राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को बधाई दी। सकेलारोपोलू से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता सिर्फ भारत की जीत नहीं है, ये पूरी मानव जाति की जीत है। चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के निष्कर्षों से पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानव जाति को मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: वो तो बड़े चौधरियों का क्लब है, ओवैसी ने किसे दिया ये खिताब, चीन के मुद्दे पर PM मोदी से किया सवाल
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
5 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines