बाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को इंडोनेशिया के बाली पहुंचे। बाली पहुंचने पर प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। प्रवासी भारतीयों के सदस्यों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है पंकज उदास की गजल की लाइनें गाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया।
शिखर सम्मेलन वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी। वहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 अध्यक्षता सौंपेंगे। बता दें भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री अगले वर्ष जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जी20 सदस्यों और अन्य आमंत्रितों को अपना व्यक्तिगत निमंत्रण भी देंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन को पुनर्जीवित करने जैसे वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों पर अन्य जी20 नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करेंगे।
पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर भाग लेने वाले कई अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे और उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री 15 नवंबर, 2022 को बाली में एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी बातचीत के दौरान प्रधान मंत्री भारत की उपलब्धियों, और वैश्विक चुनौतियों को सामूहिक रूप से संबोधित करने के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालेंगे।
अभी पढ़ें – G20 Summit Bali: PM मोदी ने यूक्रेन में युद्धविराम की वकालत की, बोले- शांति की राह पर लौटना होगा
तीन कार्य सत्र होंगे
भारत की G20 अध्यक्षता “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य” की थीम पर आधारित होगी, जो सभी के लिए समान विकास और साझा भविष्य के संदेश को रेखांकित करती है। गौरतलब है कि 15-16 नवंबर के लिए निर्धारित बाली शिखर सम्मेलन में नेताओं के स्तर पर तीन कार्य सत्र शामिल हैं। रविवार को एक विशेष प्रेस वार्ता में, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि जी20 विचार-विमर्श ने वर्तमान वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक संदर्भ में अधिक प्रमुखता हासिल कर ली है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 mins agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines