News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Modi-Macron Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस दौरा संपन्न होने की जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, “धन्यवाद फ्रांस! एक प्रोडक्टिव यात्रा संपन्न हुई, जहां मैंने एआई, वाणिज्य, ऊर्जा और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस के लोगों का आभार।”
PM Narendra Modi tweets, “Thank you France! A productive visit concludes, where I attended programmes ranging from AI, commerce, energy and cultural linkages. Gratitude to President Emmanuel Macron and the people of France.”
(Pics: PM Narendra Modi/X) pic.twitter.com/in6hy6yPQu
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 12, 2025
फ्रांस में एआई एक्शन समिट की सह अध्यक्षता करने पहुंचे पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और विभिन्न वैश्विक मंचों में अपनी सहभागिता को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। मोदी और मैक्रों ने बुधवार को दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी और मैक्रों ने दो विश्व युद्धों में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी।
भारत से पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा फ्रांस
दोनों नेताओं की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि मोदी और मैक्रों ने मार्च 2026 में नई दिल्ली में ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ की शुरुआत की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत से पिनाका रॉकेट लॉन्चर खरीदेगा, इससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में मजबूती आएगी। बयान में आगे कहा गया कि वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के पूर्ण आकार के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को शामिल किया गया। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और सुरक्षा परिषद के मामलों सहित कई वैश्विक मुद्दों पर तालमेल बनाने पर सहमति जताई।
दोनों नेताओं ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया कि ग्लोबल AI क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय परिणाम ला सके। पीएम मोदी की इस यात्रा ने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का निमंत्रण दिया है। राष्ट्रपति मैक्रों आखिरी बार भारत 26 जनवरी 2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। बता दें कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उपहार भी दिए। पीएम मोदी ने मैक्रों को छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित धातु-ढलाई परंपरा डोकरा कला से बनी कलाकृति भेंट की। डोकरा कला में प्राचीन मोम तकनीक का उपयोग कर जटिल शिल्प तैयार किए जाते हैं। पीएम ने जो कलाकृति दी उसे पीतल और तांबे से बनाया गया था। कलाकृति में पारंपरिक संगीतकारों को दिखाया गया है। यह छत्तीसगढ़ के शिल्प कौशल का प्रदर्शन करती है। डोकरा कलाकृति क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय विरासत में निहित पारंपरिक संगीतकारों को गतिशील मुद्रा में दर्शाती है, जो संगीत के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।