PM Modi In US: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अमेरिका पहुंच गए। उनका विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी (JFK Airport) एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जहां उनका अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल अफसर रूफस गिफर्ड ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत भारतीय मूल के लोग भी पहुंचे थे। लोगों ने भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाए।
न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी आज सीईओ, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, अर्थशास्त्रियों, कलाकारों, वैज्ञानिकों, विद्वानों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी 22 जून से अमेरिका के राजकीय मेहमान होंगे। पीएम मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
NSC कोआर्डिनेटर ने चीन पर किया पलटवार
रणनीतिक संचार के एनएससी समन्वयक जॉन किर्बी ने चीन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह राजकीय यात्रा चीन या रूस के बारे में नहीं है, यह अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को अपनी नींव सुधारने के बारे में है। यह पीएम मोदी या भारत सरकार को कुछ अलग करने के लिए जबरदस्ती या मजबूर करने के बारे में नहीं है।
दरअसल, पीएम के अमेरिका दौरे से पहले चीन के टॉप डिप्लोमेट और पूर्व विदेश मंत्री वांग यी ने ग्लोबल टाइम्स में एक आर्टिकल लिखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को इसलिए मजबूत कर रहा है क्योंकि वो चीन के आर्थिक विकास को रोककर खुद आगे निकलना चाहता है। ये रणनीति फेल होगी। क्योंकि भारत या कोई अन्य देश चीन को पछाड़ नहीं सकता है। अमेरिका चीन को रोकने के लिए सेल्फिश गेम खेल रहा है।
व्हाइट हाउस के लिए ये बड़ा हफ्ता
जॉन किर्बी ने कहा कि व्हाइट हाउस में यह एक बड़ा सप्ताह है। यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि करेगी और हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी। भारतीयों के साथ हम सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमारे रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: Air India: एयरबस-बोइंग से एयर इंडिया 70 अरब डॉलर में खरीदेगा 470 विमान, पेरिस एयर शो में हुई डील
संबंधित खबरें
'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 mins agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
35 mins agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
47 mins agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
8 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
11 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
12 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
12 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
20 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
23 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines