टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, 27 सितंबर को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का बुडोकन में राजकीय अंतिम संस्कार है। इसके बाद अकासाका पैलेस में एक अभिवादन समारोह होगा। पीएम मोदी इसमें शामिल होंगे और वह फुमियो किशिदा से मिलेंगे। सोमवार को विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा पीएम मोदी की आगामी यात्रा के दौरान वह निश्चित रूप से पीएम किशिदा के साथ व्यक्तिगत रूप से अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए मिलेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी की पीएम किशिदा के साथ एक संक्षिप्त द्विपक्षीय बैठक भी है।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’, सड़कों पर उतरीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग में 3 की मौत
बैठक में दोनों पक्षों से जुड़े प्रासंगिक लोग उपलब्ध होंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक दोनों देशों के समग्र संबंधों, इसकी वर्तमान स्थिति, इसकी गति, इसकी प्रगति पर बात होगी। आबे पर 8 जुलाई को नारा शहर में एक प्रचार भाषण के दौरान हमला किया गया था। उस समय पुलिस ने कहा था कि पीछे से गोली लगने के तुरंत बाद वह होश में थे। लेकिन फिर अस्पताल में शिफ्टिंग के दौरान कार्डियक और पल्मोनरी अरेस्ट के साथ उसकी हालत गंभीर हो गई। फिर एक स्थानीय अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया था। राजकीय अंतिम संस्कार में भारत के अलावा अन्य कई देशों के राजनेता हिस्सा लेंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines