PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दिसंबर में एक बार फिर अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने वाशिंगटन में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम (USISPF समिट) में खुद इस बात का बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी दिसंबर में मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आ रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने हालिया भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया था. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, एच-1बी वीजा नीतियों और रक्षा सौदों को लेकर ट्रंप प्रशासन भारत के साथ सीधे और ठोस समझौते करना चाहता है.
‘वो मेरी तरह हैं, सोते नहीं हैं’
अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की गहरी और अनौपचारिक दोस्ती से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा भी दुनिया के सामने रखा. गोर ने बताया, “एक बार मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैकस्टेज बैठा था, तभी अचानक उन्होंने मुझसे कहा- ‘चलो, मेरे दोस्त पीएम मोदी को फोन लगाते हैं.’ इस पर मैंने हैरान होकर ट्रंप से कहा कि सर, इस वक्त भारत में सुबह के 6 बज रहे होंगे. लेकिन ट्रंप ने तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब दिया- ‘अरे, वो जाग रहे होंगे. वो बिल्कुल मेरी तरह हैं, सोते नहीं हैं!'” हालांकि, उस समय ट्रंप का नाम मंच पर घोषित होने के कारण यह कॉल अगले दिन के लिए री-शेड्यूल करनी पड़ी.
ट्रंप क्यों चाहते हैं पीएम मोदी का वॉशिंगटन दौरा?
अमेरिकी राजनयिकों और विशेषज्ञों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करने के लिए बेहद उत्सुक हैं. इसके पीछे कई रणनीतिक और कूटनीतिक कारण काम कर रहे हैं:
मजबूत व्यक्तिगत केमिस्ट्री: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच के करीबी कामकाजी और व्यक्तिगत रिश्ते जगजाहिर हैं. ट्रंप इस भरोसेमंद दोस्ती को नए कार्यकाल में और आगे बढ़ाना चाहते हैं.
वैश्विक चुनौतियों पर साझा रुख: यूक्रेन संकट, मिडिल ईस्ट के तनाव और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए अमेरिका को भारत के मजबूत साथ की जरूरत है.
जल्द होगी बड़ी ट्रेड डील, अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रंप
अमेरिकी राजदूत ने भारत और अमेरिका के बीच चल रही बड़ी व्यापारिक डील (Interim Trade Deal) को लेकर भी अच्छी खबर दी. उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता बहुत जल्द फाइनल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यह एक जटिल कानूनी प्रक्रिया है जिसमें हजारों उत्पाद शामिल हैं, लेकिन बातचीत बहुत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है.
जब सर्जियो गोर से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत का दौरा करेंगे? तो उन्होंने संकेत दिया कि ट्रंप अगले साल यानी 2027 में भारत आ सकते हैं. फिलहाल अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनावों के कारण वे व्यस्त हैं, लेकिन अगले साल उनके भारत आने की पूरी संभावना है. कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि मोदी और ट्रंप की यह निजी केमेस्ट्री दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
2 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
3 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
12 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines