पीएम मोदी आज से दो दिन के इजरायल दौरे पर हैं. आज इजरायल की संसद Knesset में बड़ी ही गर्मजोशी के साथ वेलकम किया गया. ‘मोदी, मोदी’ के नारों के साथ PM भारत के प्रधानमंत्री का इजरायल की संसद में खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत हुआ. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद में अपने भाषण के दौरान मोदी को ग्रेट फ्रेंड और महान नेता बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का इजराइल आना इजराइल आना उनके लिए गर्व की बात है. नेतन्याहू ने पीएम मोदी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया.
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि वो अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का अभिवादन और दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लाए हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने इजराइल को आधिकारिक मान्यता दी थी. पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को हमास में हुए आतंकवादी हमले को याद करते हुए कहा कि भारत आपका दर्द समझता है और आपके दुख में शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है.
इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गाजा पीस इनिशिएटिव का भारत ने पक्का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए दुनिया के साथ है.
पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी वजह आम लोगों की हत्या या आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल की तरह, भारत की भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है.
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी ज़ुल्म या भेदभाव के रहते आए हैं. उन्होंने अपने धर्म को बचाए रखा है और समाज में पूरी तरह से हिस्सा लिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है. जल्द ही भारत दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होगा. पिछले कुछ सालों में, भारत ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं
संबंधित खबरें
'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
25 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
33 mins ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
44 mins agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
53 mins ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
8 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
14 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
18 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
19 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
21 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines