प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंच गए हैं। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। पीएम की इस यात्रा को एक ऐतिहासिक अवसर बताया है। क्योंकि ये पिछले 5 दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अर्जेंटीना दौरे के दौरान भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।
पीएम की यात्रा काफी महत्वपूर्ण है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना यात्रा को लेकर भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने बताया कि यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब अर्जेंटीना में हैं। इसके बाद वे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील और नामीबिया की यात्रा करेंगे। भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने बताया कि यह यात्रा पांच दशकों से ज्यादा समय में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और दोनों देशों के बीच अलग-अलग पहलू को लेकर भी संबंधों का जिक्र किया।
कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम करते हैं
यह यात्रा लंबे समय बाद हो रही है और पिछले नवंबर में पीएम को ब्राजील में जी20 के दौरान अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट से मिलने का अवसर मिला था। यह यात्रा पिछली बैठक में हुई चर्चाओं पर होगी। भारत और अर्जेंटीना के संबंध को लेकर कई अलग-अलग पहलुओं पर हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना सहयोग पर भी चर्चा हो सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें दोनों देश पहले से ही मिलकर काम कर रहे हैं। आगे आने वाले टाइम में भविष्य के लिए और मौके मिलने की उम्मीद है।
बता दें, भारत की ऊर्जा कंपनियों के बीच अर्जेंटीना में भारतीय टू व्हीलर्स का अच्छा प्रतिनिधित्व है। अर्जेंटीना एक कृषि देश है और भारत की तरफ से यहां ट्रैक्टर भी मौजूद हैं। अर्जेंटीना भारत के मेडिसिन फील्ड से लाभ ले सकता है, क्योंकि भारत को दुनिया की फार्मेसी बोलते हैं। अर्जेंटीना मेडिकल डिवाइस सेक्टर में लाभ ले सकता है। क्योंकि भारत में बने मेडिकल डिवाइस टॉप कैटेगरी के माने जाते हैं।
इकोनॉमी और कमर्शियल रिलेशन बनाने पर जोर
इसके अलावा भारत के साथ इकोनॉमी और कमर्शियल रिलेशन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। गुस्तावो इडिगोरस के मुताबिक, अर्जेंटीना में प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पिछले 20 सालों में सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है और बेहतर बातचीत को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश है। इसके अलावा द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोगुना करने के विचारों का स्वागत है। अगले 3-4 सालों में 8 बिलियन से ज्यादा तक पहुंचने का प्रयास करना है। अर्जेंटीना की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए 5 जुलाई से 8 जुलाई तक ब्राजील जाएंगे। अपने 5 देशों के दौरे के अंतिम चरण में पीएम नामीबिया का दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ें- स्वदेशी दवाओं को मिलेगा नया बाजार, जानें क्या है भारत-त्रिनिदाद टोबैगो के बीच हुए 6 समझौते
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
7 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
10 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
12 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
21 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines