PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी को AI लिखी टीशर्ट गिफ्ट की है। जिस पर लिखा है- The Future is AI यानी एआई भविष्य है। साथ ही इसके नीचे अमेरिका इंडिया लिखा है। दरअसल, यह पीएम के मन की बात है, जिसे बाइडेन ने पढ़ लिया और उन्हें तोहफे में यादगार टीशर्ट दी है।
पीएम ने अमेरिकी संसद में भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए कहा था कि एआई का मतलब अमेरिका इंडिया है। यानी भारत और अमेरिकी की दोस्ती को आगे बढ़ाना हमारी प्रतिबद्धता है। पिछले कुछ सालों में एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में काफी प्रगति हुई है। साथ ही दूसरे एआई अमेरिका और इंडिया में भी काफी महत्वपूर्ण विकास हुए हैं।
ये दिग्गज कारोबारी बने गवाह
बाइडेन ने पीएम मोदी टीशर्ट हैंडशेक प्रोग्राम में दिया। उस समय नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स, सत्या नडेला, आनंद महिंद्रा, सुंदर पिचाई, सैम अल्टमैन, लिसा स्यू, टिम कुक, मुकेश अंबारनी, विल मार्शल, हेमंत तनेजा आदि कारोबारी मौजूद थे।
पीएम मोदी बोले- यह मिलन उज्ज्वल भविष्य की गारंटी
हैंडशेक इवेंट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का युवा दुनिया भर में अपनी प्रतिभा के आधार पर पहचान बना रहा है। प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का यह मिलन एक उज्जवल भविष्य के लिए गारंटी लेकर आया है। यह सुबह कुछ ही मित्रों के बीच की है लेकिन यह सुबह एक उज्जवल भविष्य की गारंटी लेकर आएगा। राष्ट्रपति बाइडन की दृष्टि और ताकत और भारत की आकांक्षाओं और संभावनाओं को साथ लेकर आगे चलने का यह अवसर है।
यह भी पढ़ें: PM Modi US Visit: अमेरिकी सिंगर Mary Millben ने गाया राष्ट्रगान, फिर छुए PM मोदी के पैर, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
49 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
12 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines