रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस समय की सबसे बड़ी अपडेट है। पीएम मोदी वर्तमान में चीन यात्रा पर है। इसी बीच पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की फोन पर बात हुई है। इस दौरान जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रमों पर जानकारी दी है। पीएम मोदी ने यूक्रेन को हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई। चीन यात्रा में पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात होगी, इससे पहले पीएम मोदी की जेलेंस्की से बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।
जेलेंस्की ने ट्रंप से हुई बात की शेयर
जेलेंस्की ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी से हुई बातचीत की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। कहा कि मैंने वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी, जिसमें यूरोपीय नेताओं ने भी भाग लिया।
यह भी पढ़ें: ‘रोकें अंधाधुंध बमबारी, पुतिन करें जेलेंस्की से शांति वार्ता’, यूरोपीय संघ की रूस से अपील
तुरंत युद्ध विराम की मांग
जेलेंस्की ने कहा कि पीएम मोदी के साथ हमने एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले अपनी स्थिति का समन्वय किया। कहा कि इस युद्ध का अंत तत्काल युद्धविराम और आवश्यक शांति से होना चाहिए। इस स्थिति को सभी समझते हैं और इसका समर्थन करते हैं। जब हमारे शहर और समुदाय लगातार हमलों का सामना कर रहे हों, तो शांति के बारे में सार्थक बात करना असंभव है। भारत आवश्यक प्रयास करने और शिखर सम्मेलन से इतर बैठकों के दौरान रूस और अन्य नेताओं को उचित संकेत देने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: ‘भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन और रूस की दी कड़ी चेतावनी
मोदी या ट्रंप कौन बनेगा शांतिदूत?
रूस और यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी दोनों प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की के साथ बैठक की लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए थे। वहीं पीएम मोदी पहले भी राष्ट्रपति पुतिन से कई बार शांति की बात कह चुके हैं। अब देखा यह है कि रूस और यूक्रेन युद्ध कौन रुकवाकर शांतिदूत बन सकता है।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
10 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines